Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बाजार में आ चुका है नकली चाइनीज Amul Butter? जानिए वायरल Video की सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बाजार में नकली चाइना मेड अमूल बटर आ गया है।

duplicate Amul Butter

Fake Amul Butter News: डेयरी प्रोडक्ट्स कंपनी 'अमूल' भारत का एक भरोसमंद और सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांड है। गुजरात की कंपनी अमूल का 'बटर' लोगों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि अमूल के बटर की खपत इस कदर बढ़ चुकी है कि इसकी किल्लत चल रही है। हालांकि अब मार्केट में ऐसे कोई हालात नहीं है, लेकिन इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बाजार में नकली चाइना मेड अमूल बटर चलन में आ गया है। ऐसे में क्या है नकली अमूल बटर की सच्चाई, जानिए...

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अमूल बटर के दो पैकेट लेकर असली और नकली के बीच लोगों को फर्क बता रहा है। वीडियो में शख्स ने दावा करते हुए बताया कि भारत और चीन में बने असली और नकली अमूल बटर के पैकेजिंग डिजाइन में कैसे फर्क का पता लगाया जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर लोग सोच में पड़ गए।

नकली अमूल बटर का दावा करने का वीडियो फेसबुक पेज 'The press Eye kashmir' से पोस्ट किया गया है, जिसमें एक शख्स प्लेट में अमूल बटर के दो पैक लेकर दावा करते हुए कह रहा है कि इसमें से एक अमूल बटर नकली है। वीडियो में दिखने वाले शख्स ने नकली की पहचान के लिए बताया कि बटर के पैकेट के फ्रंट पर ग्रीन डॉट बना है साथ ही नकली पर भारत सरकार की मुहर भी नहीं है। वहीं पैकेट के पीछे छपी डिटेल में भी अंतर है। साथ ही मक्खन के रंग में बदलाव है। ऐसे दावों के पास ये वीडियो अलग-अलग पेज पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

अब नकली बटर के इस वीडियो के वायरल होने के बाद अमूल कंपनी ने इसकी सच्चाई बताते हुए सफाई पेश की है। अमूल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉर्ट को लेते हुए बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया, "आपकी जानकारी के लिए सूचित किया जाता है कि चीन में पैक किए गए डुप्लीकेट अमूल बटर के बारे में व्हाट्सएप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फर्जी मैसेज फॉरवर्ड किया जा रहा है। हम आपको सूचित करना चाहते हैं, वीडियो में दिखाए गए अमूल बटर के दोनों पैकेट असली हैं और अमूल द्वारा भारत में निर्मित हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की सलाह के अनुसार, सभी नए डेयरी उत्पादों को पैक के सामने शाकाहारी लोगो दिखाना चाहिए।

amul

वायरल वीडियो पर अमूल ने कहा कि वीडियो क्लिपिंग अमूल बटर के पुराने पैक और नए पैक के बीच तुलना दिखाती है और इसका उपयोग गलत सूचना बनाने और उपभोक्ताओं के बीच भय और चिंता फैलाने के लिए किया गया है। इस फर्जी खबर को बनाने में शामिल श्रीनगर के लोगों को कानूनी नोटिस जारी किया गया है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया इस संदेश को अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें और उन्हें जागरूक करें। ऐसे में साफ हो गया है कि चीनी नकली मक्खन का दावा पूरी तरह से भ्रामक है।

Fact Check

दावा

दावा किया जा रहा है कि बाजार में नकली चाइना मेड अमूल बटर आ चुका है।

नतीजा

वायरल वीडियो का दावा पूरी तरह से फेक है। कंपनी ने अपने उत्पाद पर सफाई पेश की है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+