Fact Check: क्या 7 दिनों के लिए पूरा देश हो रहा बंद? सरकार ने कही ये बात

नई दिल्ली, 21 मार्च: सोशल मीडिया जानकारियों के आदान-प्रदान का सबसे अच्छा जरिया है, लेकिन बहुत से लोग इसका गलत इस्तेमाल करते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक न्यूज चैनल का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया गया कि 21 मार्च से पूरे भारत को बंद करने का फैसला लिया गया है। लोग भी बिना सच्चाई जाने इसको शेयर कर रहे हैं, जिस वजह से अब भारत सरकार ने इस पर सफाई दी है।

Fake

वायरल हो रही पोस्ट में एक न्यूज चैनल का स्क्रीनशॉट है, जिसमें लिखा कि 21 मार्च 2022 की बड़ी खबर, 9 घंटे बाद 7 दिनों तक भारत बंद रहेगा। इसे लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं। भारत सरकार के प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो के मुताबिक ऐसा कोई फैसला भारत सरकार ने नहीं लिया है। ऐसे में वायरल हो रहा दावा फर्जी है, जिस वजह से लोग इसे शेयर ना करे।

2020 में लगा था लॉकडाउन
आपको बता दें कि जनवरी 2020 में भारत में कोरोना वायरस ने दस्तक दी थी, जो मार्च में तेजी से फैला। इसके बाद भारत सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया था। उस दौरान आपातकालीन और जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद कर दिया गया था। मौजूदा वक्त में भारत में टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है, जिस वजह से कोरोना के हालात कंट्रोल में हैं। साथ ही ज्यादातर प्रतिबंधों को हटा लिया गया है।

Fact Check

दावा

7 दिनों के लिए देश होगा बंद।

नतीजा

सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+