Fact Check: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा लेने जा रहे हैं तलाक? जानिए वायरल स्क्रीनशॉट का सच
नई दिल्ली, 18 अगस्त: इंडिया क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि, युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वे जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के नाम से ये खबरें वायरल हो रही हैं। अब एएनआई की ओऱ से इस पर बयान जारी किया गया है।

एएनआई के नाम से वायरल हुए ट्वीट
दरअसल सोशल मीडिया पर समाचर एजेंसी एएनआई की की तस्वीर लगातार कई ट्विटर अकाउंट से दावा किया गया है कि, स्पिनर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा तलाक लेने जा रहे हैं। उन्होंने पंजाब कोर्ट में अपनी तलाक की अर्जी फाइल की है। अब एएनआई ने अपने आधिकारिक अकाउंट से इस खबर पर बयान जारी किया है।

कपल ने तलाक की पुष्टि नहीं की है
एएनआई ने ट्वीट कर लिखा कि, कृपया ध्यान दें, ये तीनों फेक अकाउंट है, जिन्होंने एएनआई की फोटो लगा रखी है। ऐसी कोई खबर फ्लैश नहीं की गई है। वहीं इस कपल की ओर से भी अलग होने के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके तलाक के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली खबरें सिर्फ अफवाह हैं।
Recommended Video

धनश्री वर्मा ने 'चहल' सरनेम हटाया
वहीं दूसरी ओर धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'चहल' सरनेम हटा लिया है। इसके अलावा युजवेंद्र चहल ने भी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। जिसमें लिखा था ‘New Life Loading'। चहल की इस पोस्ट और धनश्री के सरनेम हटाने के बाद कई तरह की बातें की जा रही हैं जो उनकी शादी से जुड़ी हैं। बताया जा रहा है कि उनके बीच सब ठीक नहीं चल रहा है।

इंस्टा पर झलका धनश्री का दर्द
धनश्री ने अपने इंस्टा अकाउंट से'चहल सरनेम' हटाने के बाद पहली पोस्ट की है। जिसमें उन्हें अपने दर्द का इजहार किया है। धनश्री ने पोस्ट में लिखा- एक राजकुमारी हमेशा अपने दर्द को शक्ति में बदल देगी। सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इनमें ब्रेकअप को लेकर भी दावे किए जा रहे हैं।

दिसंबर 2020 में शादी धनश्री-चहल ने की थी शादी
धनश्री पेशे से धनश्री डेंटिस्ट के साथ-साथ डांस कोरियोग्राफर भी हैं। वह यूट्यूब पर अपने वीडियो लगातार शेयर करती रहती हैं। चहल-धनश्री ने अगस्त 2020 में सगाई की और दिसंबर 2020 में शादी कर ली थी।

Fact Check
दावा
, स्पिनर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा तलाक लेने जा रहे हैं। उन्होंने पंजाब कोर्ट में अपनी तलाक की अर्जी फाइल की है।
नतीजा
एएनआई ने ट्वीट कर लिखा कि, कृपया ध्यान दें, ये तीनों फेक अकाउंट है, जिन्होंने एएनआई की फोटो लगा रखी है। ऐसी कोई खबर फ्लैश नहीं की गई है। वहीं इस कपल की ओर से भी अलग होने के बारे में कोई आधिकारिक पुष्ट












Click it and Unblock the Notifications