Fact Check: क्या यह वीडियो पश्चिम बंगाल में फैक्ट्री विस्फोट का है? जानें पूरी सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल में हुए विस्फोट का है। लेकिन Fact Check के जरिए जब इसका पता लगाया गया तो सच्चाई कुछ और ही निकली।

पश्चिम बंगाल के खड़ीकुल गांव में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इसी को जोड़ते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने एक खेत में हुए विस्फोट की एक क्लिप को इस दावे के साथ साझा करना शुरू कर दिया कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल में हुए विस्फोट का है। वीडियो के जरिए पश्चिम बंगाल सरकार पर भी निशाना साधा जा रहा है।
यूजर्स का दावा
यूजर्स ने विस्फोट के वीडियो को एक ट्वीट के जरिए साझा किया है और उसमें लिखा है कि पश्चिम बंगाल को बारूद की ढेर पर बैठे हुए देखें। पूर्वी मेदिनीपुर (मिदनापुर) का यह दृश्य भयावह है। ममता का राज्य पर कोई नियंत्रण नहीं है। कोई नहीं है। कानून और व्यवस्था का विचार।जंगल राज बना हुआ है।
बारूद की ढेर पर बैठा हुआ प.बंगाल देखिए।
पूर्व मेदिनीपुर का यह दृश्य भयावह है।
ममता का राज्य पर कोई नियंत्रण नहीं है।
क़ानून व्यवस्था का आता-पता नहीं है।
जंगलराज क़ायम है।#MamtaFailedWB pic.twitter.com/oQi2P6JlzE
— Sunil Deodhar (@Sunil_Deodhar) May 17, 2023
फैक्ट चेक: Fact Check
Thelogicalindian के मुताबिक वीडियो को कीफ्रेम्स पर रिवर्स किय गया जिसमे यह पता चला कि यह वीडियो यूट्यूबब ब्यूटी पलक्कड़ द्वारा 17 मार्च, 2022 को अपलोड किया गया था। पोस्ट का मलयालम में कैप्शन है, "..कवासेरी पूरम डेटाइम फायरवर्क्स 2022।" Fact Check में पाया गया कि वीडियो केरल के कवासेरी में शूट किया गया था, जिसमें केरल में पूरम उत्सव के दौरान आतिशबाजी का प्रदर्शन दिखाया गया था।
बंगाल पुलिस ने भी जारी किया स्पष्टीकरण
पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी 18 मार्च, 2023 को ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'यह वीडियो कुछ विजुअल मीडिया चैनलों द्वारा और सोशल मीडिया में खड़ीकुल, एगरा में विस्फोट के रूप में प्रसारित किया जा रहा है। वास्तव में यह दृश्य है केरल में पूरम उत्सव। वेस्ट बेंगाल पुलिस ने सभी से फर्जी खबरों के प्रसार से बचने की अपील की और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Recommended Video
This video is being circulated by some visual media channels & in social media as the blast in Khadikul, Egra. Actually it is the visual of Pooram festival in Kerala. #WBP appeals to all to refrain from circulation of fake news and warns strict action against the violators.#WBP4 pic.twitter.com/7a1PIfKzrU
— West Bengal Police (@WBPolice) May 18, 2023

Fact Check
दावा
यूजर्स ने विस्फोट के वीडियो को एक ट्वीट के जरिए साझा किया है और उसमें लिखा है कि पश्चिम बंगाल को बारूद की ढेर पर बैठे हुए देखें। पूर्वी मेदिनीपुर (मिदनापुर) का यह दृश्य भयावह है।
नतीजा
Fact Check में पाया गया कि वीडियो केरल के कवासेरी में शूट किया गया था, जिसमें केरल में पूरम उत्सव के दौरान आतिशबाजी का प्रदर्शन दिखाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications