Fact Check: क्या कन्हैया कुमार ने कबूल कर लिया इस्लाम? 'मुसलमान बनने' को लेकर उनके वायरल वीडियो का क्या है सच
Fact Check (Kanhaiya Kumar): कांग्रेस के उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोकसभा उम्मीदवार कन्हैया कुमार का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को वायरल कर सोशल मीडिया यूजर्स ये दावा कर रहे हैं कि, 'कन्हैया कुमार ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है।'
इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर्स ने दावा किया है कि कन्हैया कुमार इस्लाम धर्म की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने यह भी दावा कर दिया है कि, कन्हैया कुमार ने कहा है कि, 'सबको मुसलमान बन जाना चाहिए।' आइए जानें इस वायरल वीडियो का सच क्या है?

वायरल वीडियो में क्या किया जा रहा है दावा?
कन्हैया कुमार के 'इस्लाम कबूलने' वाले वायरल वीडियो को शेयर कर एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, ''मैं मुसलमान बन चुका हूं...! सबको मुसलमान बन जाना चाहिए...! पुराना (हिंदू) धर्म बेकार है..! अल्लाह से ताकतवर कोई नहीं, इस्लाम में छुआछूत नहीं है। 2 शब्दों में कन्हैया कुमार को क्या कहेंगे आप..?''
इस वीडियो में कन्हैया कुमार इस्लाम धर्म को लेकर बातें तो कर रहे हैं लेकिन उन्होंने कुछ मुसलमान बनने या इस्लाम धर्म अपनाने को लेकर कुछ अधिकारिक नहीं कहा है। इस वीडियो पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज हैं। (खबर लिखे जाने तक)

क्या है वायरल वीडियो का सच?
बता दें कि ये वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। इस वीडियो को कई तरीके से एडिट करके बनाया गया है। रही बात कन्हैया कुमार के इस्लाम धर्म अपनाने की तो ये भी पूरी तरह से फर्जी दावा है क्योंकि कन्हैया कुमार ने नामांकन से पहले 06 मई की सुबह हिंदू रीति-रिवाजों से पूजा अर्चना की है। उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर इन तस्वीरों को शेयर किया है।
असली वीडियो में कन्हैया कुमार ने इस्लाम धर्म अपनाने को लेकर कोई बात नहीं की थी
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो एडिडेट वर्जन है। जांच करने पर पता चला कि रियल वीडियो 27 अगस्त 2018 का है। ये वीडियो One Channel के यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कन्हैया कुमार नांदेड़ में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
वीडियो को पूरा देखने पर आपको पता चल जाएगा कि वीडियो के अलग-अलग हिस्सों काटकर और उनको अलग नैरेटिव सेट करने के मकसद से बनाया गया है। पूरे वीडियो में कन्हैया कुमार ने कहीं भी इस्लाम धर्म अपनाने की बात नहीं की है। इस तरह इस बात की पुष्टि होती है कि कन्हैया कुमार ने अपना धर्म नहीं छोड़ा है।

Fact Check
दावा
दावा: कन्हैया कुमार ने कबूल कर लिया इस्लाम धर्म
नतीजा
सच: नहीं, ये दावा फर्जी है। कन्हैया कुमार ने इस्लाम धर्म नहीं अपनाया है।












Click it and Unblock the Notifications