Fact Check: हर नागरिक को मिलेंगे 32,849 रुपए? जानें वित्त मंत्रालय के नाम से वायरल मैसेज की सच्चाई
Fact Check News: मोदी सरकार गरीब परिवारों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी कई स्कीम हैं। इस बीच वित्त मंत्रालय के नाम पर एक मैसेज तेजी से सोशल वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वित्त मंत्रालय प्रत्येक नागरिक को आर्थिक सहायता के रूप में कुछ रुपए दे रही है। ऐसे में क्या है इस मैसेज की सच्चाई, जानिए?
केंद्र सरकार देश के सभी वर्गों के लिए कई तरह की योजनाएं आई है। जिसका उद्देश्य हर वर्ग के लोगों की सहायता करना है। लेकिन आजकल कुछ शातिर लोगों ने इसे ठगी का नया धंधा बना लिया, जिसके चलते तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों से ठगी करते हैं।

अब ऐसा ही एक मैसेज लिंक के साथ लोगों के फोन में तेजी से भेजा जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि आर्थिक रूप से परेशानी का सामना कर रहे लोगों के लिए वित्त मंत्रालय ने फैसला किया है कि हर नागरिक को 32,849 रुपए मदद की जाएगी। इसी के साथ रजिस्टर करने के लिए एक लिंक भी दिया गया है।
अब इस वायरल मैसेज की सच्चाई पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट करते बताई है। PIB Fact Check ने अपने ट्वीट में लोगों को अलर्ट किया है।
A message with a link claims to offer a benefit of ₹32,849 in the name of the Ministry of Finance as an aid to the poor class and is further seeking the recipient's personal details.#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 7, 2023
▶️This message is FAKE
▶️No such benefit is announced by @FinMinIndia pic.twitter.com/5DQGcSgNIj
ट्वीट में बताया गया कि एक लिंक के साथ एक मैसेज गरीब वर्ग को सहायता के रूप में वित्त मंत्रालय के नाम पर ₹32,849 का लाभ देने का दावा करता है और प्राप्तकर्ता के व्यक्तिगत विवरण भी मांग रहा है। यह संदेश फर्जी है। ऐसे किसी लाभ की वित्त मंत्रालय की ओर से घोषणा नहीं की गई है।
ऐसे में साफ है कि मोदी सरकार की ओर से किसी तरह की कोई योजना नहीं है, जिसमें लोगों को आर्थिक रूप से मदद करने का फैसला किया गया। ऐसे मैसेज अगर आपके पास भी आए तो लिंक पर क्लिक करने से बचे। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि गरीब लोगों को वित्त मंत्रालय आर्थिक मदद कर रहा है।
नतीजा
पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को पूरी तरह से फेक बताया है।












Click it and Unblock the Notifications