Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra: क्‍या महाराष्‍ट्र चुनाव में हो गया खेल, लाखों वोट बिना पड़े ही गिने गए, कहां से आए 5,04,313 वोट?

Fact Check of Maharashtra Election 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 हाल ही 23 नवंबर को मतगणना के साथ ही समाप्‍त हो गए। महायुति की सरकार बनी है। भाजपा के देवेंद्र फणडवीस सीएम बनने वाले हैं। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर बड़ा दावा किया जा रहा है कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में बड़ा खेल हुआ है। ऐसे लाखों वोट भी गिन लिए गए, जो पड़े ही नहीं थे।

यह भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र की महाभारत में मतदाताओं ने तोड़ा 29 साल का रिकॉर्ड, ज्‍यादा मतदान पर किसकी सरकार बनी?

Fact Check Maharashtra Assembly Elections 2024

सबसे पहले सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर मोहित चौहान नाम की आईडी की गई यह पोस्‍ट पढ़िए...

महाराष्ट्र में बड़ा खेल! महाराष्ट्र चुनाव में 5,04,313 'अतिरिक्त' वोट गिने गए। डाले गए वोटों और गिने गए वोटों के बीच डेटा बेमेल है। ECI के अनुसार, अंतिम मतदान 66.05% था, कुल वोट डाले गए- 64,088,195 और कुल गिने गए वोट- 64,592,508 हैं। कुल डाले गए वोटों से 5,04,313 वोट ज़्यादा। 8 निर्वाचन क्षेत्रों में गिने गए वोटों की संख्या डाले गए वोटों से कम थी। शेष 280 निर्वाचन क्षेत्रों में गिने गए वोट डाले गए वोटों से ज़्यादा हैं। क्या @ECISVEEP इसे समझा सकता है? विपक्षी दल भी चुप हैं जैसे कुछ हुआ ही न हो। महाराष्ट्र चुनाव परिणाम की सभी विपक्षी दलों द्वारा गंभीरता से जांच की जानी चाहिए। अन्यथा भविष्य में कई अन्य बड़े राज्यों को खोने के लिए तैयार रहें।

Fact Check Viral Claim Maharashtra Assembly Elections 2024

मोहित चौहान की तरह से अतिरिक्‍त वोटों का दावा सा.बारामती युवाशक्ती समेत कई फेसबुक पोस्‍ट में किया गया है। सा.बारामती युवाशक्ती की पोस्‍ट में लिखा है कि 'महाराष्ट्र चुनाव में जितने वोट पड़े थे उससे 5 लाख 4 हजार 313 वोट अतिरिक्त गिने गए। कांग्रेस, सपा ,टीएमसी, राहुल जी, अखिलेश जी, ममता दीदी मेरा आपसे विनम्र निवेदन है कि चुनाव आयोग को संसद में खींचकर लाएं। हमारे मताधिकारों की रक्षा कौन करेगा?, इसकी जिम्मेदारी तय करें। अगर संसद नहीं सुनती, संसद का बहिष्कार करें सड़क पर उतरें। हमे जवाब चाहिए। महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव क्या किसी बड़े खेल की तरफ़ इशारा कर रहा है?'

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम
दरअसल, महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सभी 288 सीटों पर सिंगल फेज में 20 नवंबर को मतदान हुआ था। 66.05% प्रतिशत हुआ था, जो साल 1995 के बाद के महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों में सर्वाधिक था। 23 नवंबर को मतों की गिनती की गई। महायुति गठबंधन की सरकार बनी, जिसकी पार्टी भाजपा ने 132, शिवसेना (शिंदे) ने 57 और एनसीपी (अजित पवार) ने 41 और महाविकास अघाडी की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने 20, कांग्रेस ने 16, एनसीपी (शरद पवार) ने 10 सीटें जीती हैं।

Fact Check Viral Claim Maharashtra Assembly Elections 2024

EVM से छेड़छाड़ और वोटों में धांधली के आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से छेड़छाड़ और वोटों में धांधली के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, जांच से पता चलता है कि दावे निराधार है, क्‍योंकि ये महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में 504,313 वोट भी डाले गए थे। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने इन दावों का खंडन करने के लिए अपनी वेबसाइट पर विस्तृत परिणाम भी उपलब्ध करवा रखा है।

दरअसल, महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में जिन 504,313 को अतिरिक्‍त वोट बताया जा रहा है, वे डाक मतपत्र हैं, जो ईवीएम के जरिए नहीं बल्कि बैलेट पेपर से डाले गए थे। 23 नवंबर को चुनाव परिणाम वाले दिन सबसे पहले बैलेट पेपर से डाले गए डाक मतपत्रों की गिनती होती है। फिर ईवीएम खोली जाती हैं। डाक मतपत्र व ईवीएम में डाले गए वोटों को जोड़कर परिणाम घोषित किया जाता है।

क्‍या होते हैं डाक मतपत्र? (postal ballot kya hota hai)
डाक मतपत्र भी एक तरह वोट ही होते हैं। इन्‍हें सर्विस वोटर भी कहा जाता है। डाक मतपत्र के जरिए वो मतदाता वोट करते हैं, जो मतदान दिवस वाले दिन वोट डालने के लिए अपने मतदान बूथ पर पहुंचने में सक्षम नहीं होते हैं। इन सर्विस वोटरों में सरकारी सेवाओं में कार्यरत वो पुलिसकर्मियों, सैनिकों समेत वो सरकारी अधिकारी-कर्मचारी होते हैं, जिनकी चुनाव में ड्यूटी लगी होती है। ऐसे में मतदान दिवस से कुछ दिन पहले इन सर्विस वोटरों को डाक के जरिए मतपत्र भेजे जाते हैं। सर्विस वोटर अपना वोट डालकर डाक के जरिए संबंधित निर्वाचन अधिकारी को वापस भेजे देते हैं। इन्‍हीं डाक मतपत्रों को ईवीएम के वोटों के साथ गिना जाता है।

Fact Check

दावा

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में 5,04,313 वोट अतिरिक्‍त गिन ली गए।

नतीजा

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में 5,04,313 वोट डाक मतपत्र वाले गिने गए थे। जिनको ईवीएम के वोटों से जोड़कर झूठ फैलाया जा रहा है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+