Fact Check: क्या रूसी सैनिकों से लड़ने के लिए जंग के मैदान में उतरे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की?

कीव, 27 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। रूसी सेना ने यूक्रेन के कई हिस्सों पर अपना कब्जा कर लिया है तो वहीं इस जंग में अभी तक सैकड़ों जानें भी जा चुकी हैं। रूसी सेना की ओर से बार-बार यूक्रेन को हथियार डालने को कहा जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर हो रही एक वायरल तस्वीर ने हलचल पैदा कर दी है। दरअसल वायरल तस्वीर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की है जो कि आर्मी की वर्दी पहने जंग के मैदान में खड़े दिखा्ई दे रहे हैं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यह खबर फैल गई कि 'यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की खुद इस युद्द में रूसी सैनिकों से एक योद्धा के रूप में लड़ रहे हैं।'

Recommended Video

    Fact Check: क्या Russian Troops से लड़ने के लिए जंग में उतरे Ukraine के राष्ट्रपति? | वनइंडिया हिंदी
    जेलेंस्की की तारीफ

    जेलेंस्की की तारीफ

    वायरल हो रही तस्वीर पर बहुत सारे लोगों ने कमेंट किया है। किसी ने तो इस बात के लिए जेलेंस्की की तारीफ की है तो किसी ने जेलेंस्की को जिद छोड़ने की सलाह दे डाली है। तो किसी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति की हिम्मत की तारीफ भी कर डाली है।

    तस्वीर में जेलेंस्की सैनिक वाले लिबास में

    दरअसल वायरल होने वाली दो तस्वीरें हैं। पहली तस्वीर में जेलेंस्की सैनिक वाले लिबास में हैं और दूसरी तस्वीर में जेलेंस्की युद्ध वाले क्षेत्र में दौरा करते दिखाई दे रहे हैं लेकिन जब वायरल तस्वीरों की जांच पड़ताल की गई तो कुछ और ही सच्चाई सामने नजर आई।

    दोनों तस्वीरें पुरानी हैं

    दोनों तस्वीरें पुरानी हैं

    दरअसल Alt न्यूज ने इन वायरल तस्वीरों का सच जानने के लिए जां-पड़ताल कर डाली तो पता चला कि ये दोनों तस्वीरें पुरानी हैं। इन फोटो को एक साल पहले समाचार एजेंसी AFP ने पब्लिश किया था। दरअसल ये 11 फरवरी 2021 की हैं, उस दिन जेलेंस्की G7 एम्बेसेडर के दौरान सेना की वर्दी पहने दिखाई दिए थे। तो पहली फोटो तो वहां की है जबकि दूसरी फोटो 9 अप्रैल, 2021 की है, जब जेलेंस्की ने फ्रंटलाइन के पास सशस्त्र बलों की स्थिति का दौरा किया था इसलिए दोनों तस्वीरें सही तो हैं लेकिन इनके दावे गलत हैं।

    यूक्रेन ने ठुकराया रूस का ऑफर

    यूक्रेन ने ठुकराया रूस का ऑफर

    रूस-यूक्रेन की जंग पर पूरे विश्व की निगाहें लगी हुई हैं। कई राष्ट्रप्रमुखों ने व्लादिमीर पुतिन और वलोडिमिर जेलेंस्की से हिंसा त्यागकर बातचीत का रास्ता अपनाने का फैसला किया है तो वहीं रूसी समाचार एजेंसी ने दावा किया है कि पुतिन की ओर से दोपहर यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान को अस्थायी रूप से रोकने और बातचीत का ऑफर शुक्रवार को दिया था लेकिन यूक्रेन ने बात करने से इनकार करने के बाद जंग जारी ही रखी है तो वहीं विश्व के कई देशों ने रूस से युद्दविराम की अपील भी की है।

    भारतीय विमानों का संचालन ठप

    भारतीय विमानों का संचालन ठप

    आपको बता दें कि इस वक्त यूक्रेन में काफी भारतीय फंसे हुए हैं, जिन्हें इंडिया लाने की लगातार कोशिशें जारी हैं। भारत सरकार , भारतीय दूतावास रोमानिया और हंगरी के रास्ते भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। हंगरी में भारतीय दूतावास की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है।

    Fact Check

    दावा

    रूसी सैनिकों से लड़ने के लिए जंग के मैदान में उतरे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, ये दावा गलत है

    नतीजा

    वायरल तस्वीर का दावा पूरी तरह से गलत है।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+