Fact Check: कोरोना के बारे में चल रही इन तीन जानकारियों में कितनी सच्चाई? WHO ने बताया

जेनेवा, 20 मार्च। दक्षिण कोरिया, चीन और यूरोप में एक बार फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चीन में तो कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है। पूरी दुनिया में सप्ताह में कोरोना के नए केस में 8 फीसदी का उछाल देखा गया है। एक तरफ जहां केस बढ़ रहे हैं वहीं बहुत सारी जानकारियां भी वायरस को लेकर दुनिया भर में फैल रही हैं जिनके बारे में फैसला कर पाना मुश्किल है कि ये सच है या नहीं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वायरस को लेकर फैलाई जा रही ऐसी ही गलत जानकारियों को लेकर चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूएचओ की टेक्निकल लीड मारिया वैन केरखोव ने एक बयान में इनका जिक्र किया है।

क्या हैं ये तीन गलत जानकारियां?

क्या हैं ये तीन गलत जानकारियां?

डब्ल्यूएचओ की मारिया वेन केरखोव ने कहा वायरस को लेकर बहुत सारी गलत जानकारियां फैली हुई हैं। एक गलत जानकारी यह है कि ओमिक्रॉन कम खतरनाक है। दूसरी गलत जानकारी यह है कि महामारी अब खत्म हो गई है। एक गलत जानकारी यह है कि ये आखिरी वेरिएंट है जिसका हमें सामना करना पड़ेगा। यह सब बहुत ही भ्रम फैला रहा है।"

क्या खत्म हो गई है महामारी?

क्या खत्म हो गई है महामारी?

डब्ल्यूएचओ के माइक रेयान ने कहा कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह आसानी से बढ़ रहा है और कमजोर इम्यूनिटी वालों और वैक्सीन की इम्यूनिटी के पूरी तरह से काम न करने की स्थिति में अपना विस्तार जारी रखेगा। यह कुछ हिस्सों में तेज होगा और फिर आगे बढ़ते हुए उससे भी ऊपर निकलेगा। यह उन क्षेत्रों की तरफ बढ़ेगा जहां पर प्रतिरक्षा कमजोर हो रही है। यह वायरस इसी तरह से काम करता है। यह एक समुदाय को निशाना बनाता है और फिर अगले समुदाय की तरफ बढ़ जाता है जहां पर उसे घुसने का मौका मिलेगा।

चीन में जनवरी 2021 के बाद पहली मौत

चीन में जनवरी 2021 के बाद पहली मौत

कोरोना के मामलों की जानकारी देते हुए डब्ल्यूएचओ ने साप्ताहिक रिपोर्ट में बताया है कि पिछले सप्ताह 1.1 करोड़ से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा वृद्धि पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र (29%) और अफ्रीका (12%) देखी गई है। यूरोप में भी 2 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। बीते एक सप्ताह में वायरस से 43,000 लोगों की मौत हुई है। वहीं चीन में शनिवार को कोरोना से 2 मौत दर्ज की गई जो कि जनवरी 2021 के बाद पहली मौत थी।

Fact Check

दावा

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे सही नहीं है।

नतीजा

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे सही नहीं है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+