Fact check: अप्रैल 2025 से बैंक सप्ताह में केवल 5 दिन करेंगे काम, दावा निकला पूरा झूठा
Bank holiday fact check: हाल ही में मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय स्टेट बैंक (RBI) ने अप्रैल महीने से नया नियम लागू किया है। जिसके अनुसान अप्रैल 2025 सक पूरे भारत में पांच दिन वर्किंग डे बैंकों में हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के दावे के अनुसार नए नियम के अनुसार भारत भर में बैंक बंद रहेंगे। जिसके बाद कस्मर्स के साथ बैंक के कर्मचारियों के बीच चर्चा शुरू हो गई। आइए जानते है कि आखिर सच्चाई क्या है?
दरअसल अप्रैल 2025 से पांच दिन बैंक खुले रहने का दावा लोकमत द्वारा किया गया था। हालांकि, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने इस दावे की सच्चाई की जांच की जिसमें मीडिया द्वारा किया गया ये दावा बिलकुल झूठा है।

पीआईबी के फैक्ट चेक में ये सच्चाई सामने आई कि RBI द्वारा ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। RBI की आधिकारिक वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर भी बैंकों के लिए पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के संबंध में किसी भी परिवर्तन का जिक्र नहीं हैं।
वर्तमान बैंकिंग शेड्यूल क्या है?
वर्तमान समय में भारत भर में सरकारी और प्राइवेट बैंक सप्ताह में दूसरे और आखिरी शनिवार को बंद रहते हैं और बाकी शनिवार खुले रहते हैं। RBI ने इस शेड्यूल में किसी भी तरह के बदलाव की घोषणा नहीं की है।
गौरतलब है कि पांच दिन की वर्किंग नहीं किया गया है लेकिन भारतीय बैंक संघ (IBA) और बैंकिंग यूनियनों के बीच चर्चाएँ चल रही हैं। कर्मचारी यूनियनें वैश्विक बैंकिंग प्रथाओं के साथ तालमेल बिठाने और कार्य-जीवन संतुलन को बेहतर बनाने के लिए फाइव वडे वर्क की मांग कर रहे हैं हालांकि अभी तक इसमें कोई बदलाव होने की बात सामने नहीं आई है।

Fact Check
दावा
दावा कि भारत में बैंक अप्रैल 2025 से सप्ताह में 5 दिन काम करेंगे
नतीजा
यह दावा कि बैंक अप्रैल 2025 से 5 दिन का कार्य सप्ताह अपनाएंगे, झूठा है।












Click it and Unblock the Notifications