Fact Check: कथावाचक चित्रलेखा ने की है मुस्लिम लड़के से शादी? जानिए क्या है सच्चाई
Devi Chitralekhaji married a Muslim boy? भारतीय कथावाचक चित्रलेखा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। मोहक छवि वाली चित्रलेखा के गले में मां सरस्वती का वास है और इसी वजह से जब वो राम कथा सुनाती हैं तो हर कोई मंत्र मुग्ध हो जाता है।

कथावाचक जया किशोरी की ही तरह वो भी काफी रूपवान हैं। उनके मुंह से निकले एक-एक शब्द लोगों के दिल-दिमाग पर असर करते हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनके मिलियन फॉलोअर्स हैं।
साल 2020 में उनके बारे में एक अफवाह फैली थी, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। लेकिन उन अफवाहों पर चित्रलेखा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और कुछ वक्त बाद वो बातें बंद हो गईं थी, हालांकि उनकी टीम की ओर से सिर्फ इतना कहा गया था कि जो कुछ भी कहा जा रहा है वो गलत है।
क्या साध्वी चित्रलेखा ने एक मुस्लिम युवक से शादी की है?
दरअसल किसी ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैला दी थी कि रामकथा कहने वाली साध्वी चित्रलेखा ने एक मुस्लिम युवक से शादी की है और शादी के बाद उसने अपना धर्म बदल लिया है और वो पेशे से गाड़ी चालक है।
अभी हाल ही में उन्होंने इस बारे में एक इंटरव्यू में खुलकर बातें की हैं। उन्होंने कहा कि 'कुछ लोगों ने कुछ गलत बातें शायद अपने मतलब के लिए प्रचारित की थीं लेकिन कहते हैं ना सत्य तो हमेशा अटल ही होता है और उसे छिपाया नहीं जा सकता है।'
'असत्य शोर मचाकर भी अंत में हार ही जाता है'
'वो शांत होकर सब कह देता है लेकिन असत्य को चाहे जितना शोर मचाकर कहा जाए वो अंत में हार ही जाता है। उस समय कोविड का दौर था, लोगों को गॉसिप करने के लिए कुछ चाहिए था तो उन्होंने ये सब गलत बातें फैला दीं।'
बिलासपुर के निवासी माधव तिवारी से हुई है शादी
उन्होंने आगे कहा कि 'कुछ लोगों ने कहा कि मेरी शादी एक मुस्लिम इंसान से हुई जो कि एक ड्राईवर हैं लेकिन सब गलत बात है। मेरी शादी 23 मई 2017 को बिलासपुर निवासी माधव तिवारी से हुई है और ये शादी पूरी तरह से घर-परिवार की मनमर्जी से हुई है।'
चित्रलेखा को काफी लोग अविवाहित समझते हैं
6 साल की उम्र से रामकथा सुनाने वाली चित्रलेखा को काफी लोग अविवाहित समझते हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर उनकी अपने पति के साथ तस्वीरें काफी कम हैं। उनकी शादी हरियाणा के पलवल में हुई थी और उन्होंने एक सभा में शादी की थी।

19 जनवरी 1997 को पलवल में जन्मी चित्रलेखा के बचपन का नाम तेजी था। पलवल में उन्होंने गौ सेवा के लिए 2008 में विश्व संकीर्तन यात्रा ट्रस्ट की स्थापना की थी। उनके पति माधव तिवारी गौरा प्रोडक्शन के सीईओ हैं। वो हरियाणा की बेटी और छत्तीसगढ़ की बहू हैं।

Fact Check
दावा
कथावाचक चित्रलेखा ने की है मुस्लिम लड़के से शादी
नतीजा
ये दावा पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है।












Click it and Unblock the Notifications