Fact Check: क्या सच में अखिलेश यादव ने कही बाबरी मस्जिद बनाने की बात, जानें Viral Tweet की सच्चाई
नई दिल्ली, जुलाई 24: सोशल मीडिया आजकल अफवाह और झूठी खबरों को फैलाने का एक जरिया भी बन गया है। लोग बिना सच्चाई जानें किसी भी फेक खबर पर विश्वास करने लग जाते हैं। ऐसे ही अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट का स्क्रीनशॉट इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अखिलेश यादव ने अपने इस ट्वीट में कहा है कि अगर यूपी में उनकी सरकार बनेगी तो जिस जगह राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, वहीं बाबरी मस्जिद को बनाया जाएगा। ऐसे में इस वायरल ट्वीट के दावों में कितनी हकीकत है, जानिए पूरा सच...

सोशल मीडिया पर वायरस स्क्रीनशॉट की जब जांच की गई तो वो पूरी तरह से फेक साबित हुआ, अखिरलेश यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ऐसा कोई भी ट्वीट नहीं किया गया था। किसी शख्स ने इस एडिट करके वायरल करने का काम किया है। कुल मिलाकर साफ कहे तो अखिलेश यादव ने ऐसा बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर कोई ट्वीट असल में नहीं किया।
क्या लिखा है वायरल ट्वीट स्क्रीनशॉट में ?
दरअसल, जो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें लिखा गया है किउत्तर प्रदेश में अगर हमारी सरकार बनेगी, तो हम अपने मुस्लिम भाइयों से ये वादा करते हैं, कि बाबरी मस्जिद का निर्माण उसी स्थान पर कराएंगे, जहां पर आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।
फेक है अखिलेश का वायरल ट्वीट
वहीं जब हमने अपनी जांच आगे बढ़ाई तो कोई भी न्यूज रिपोर्ट इस ट्वीट का समर्थन नहीं करती मिली, जिससे साफ होता है कि अखिलेश यादव ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद का निर्माण कराने की बात बिल्कुल भी नहीं कही। जैसा की आपको पता है कि अगर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश इस तरह का कोई भी ट्वीट करते तो मीडिया में कोई ना कोई खबर जरूर आती, लेकिन ऐसा उनकी तरफ से कोई भी ट्वीट नहीं किया गया है।

Fact Check
दावा
अखिलेश यादव ने बाबरी मस्जिद बनाने का ट्वीट करके वादा किया।
नतीजा
सोशल मीडिया पर वायरल ट्वीट पूरी तरह से फेक है।












Click it and Unblock the Notifications