Fact Check: क्या शादी के 6 महीने में ही प्रेग्नेंट हो गई हैं सोनाक्षी सिन्हा? जानें बेबी बंप के फोटो का सच

Fact Check Sonakshi Sinha Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फिल्मों से ज्यादा इन दिनों उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। सोनाक्षी सिन्हा की शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी
आपको बता दें कि गत 23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की है। सोनाक्षी हिंदू हैं और वह एक मुस्लिम परिवार की बहू बनी हैं, इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Fact Check Sonakshi Sinha Pregnancy

क्या शादी के 6 महीने में ही सोनाक्षी प्रेग्नेंट हो गई हैं?
इन सबके बीच सोनाक्षी सिन्हा के प्रेग्नेंसी की अफवाहें भी उड़ चुकी हैं। कहा जा रहा है कि शादी के 6 महीने में ही सोनाक्षी प्रेग्नेंट हो गई हैं। हालांकि इस बार सोनाक्षी सिन्हा की बेबी बंप के साथ तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे यूजर्स सच मानकर शेयर भी कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इस वायरल फोटो का सच।

फेसबुक यूजर ने शेयर की सोनाक्षी की ऐसी तस्वीर
सोशल मीडिया पर मोहम्मद खालिद (Md Khalid) नाम के एक फेसबुक यूजर ने सोनाक्षी सिन्हा की बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उस सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- प्रेग्नेंट हो गई सोनाक्षी सिन्हा इकबाल।

क्या है सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी के दावे की सच्चाई?

-जब हमने सोनाक्षी सिन्हा के प्रेग्नेंसी की खबर गूगल पर खोजी तो हमें कुछ ऐसा नहीं मिला। हालांकि कुछ दिन पहले सोनाक्षी सिन्हा ने खुद ही अपने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं।

-कर्ली टेल्स के साथ हुई बातचीत में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं, वह बस मोटी हो गई हैं।

-आपको बता दें कि कई मीडिया हाउस ने सोनाक्षी सिन्हा के इस स्टेटमेंट पर स्टोरी भी की थी।

-ऐसे में ये साफ हो गया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अभी प्रेग्नेंट नहीं हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की वायरल तस्वीर

जब सोनाक्षी सिन्हा की बेबी बंप के साथ वायरल तस्वीर के बारे में जांच की गई तो कुछ अलग ही सच सामने आया। सोशल मीडिया पर रिवर्स इमेज सर्च करने पर firstshowz.com पर सोनाक्षी सिन्हा की वायरल तस्वीर से मिलती जुलती फोटो मिल गई। हालांकि उस तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट नजर नहीं आ रही हैं।

फर्जी है सोनाक्षी सिन्हा के बेबी बंप की फोटो
ऐसे में ये साफ है कि सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीर फर्जी है, उसके साथ छेड़छाड़ की गई गै। जांच में पता चला है कि सोनाक्षी सिन्हा की फोटो को एआई की मदद से एडिट कर बदला गया है। कहा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा की फोटो मॉर्फ्ड है। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा के प्रेग्नेंट होने का दावा झूठा निकला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+