Fact Check: क्या RSS प्रशिक्षण शिविर में किसी बच्चे को पीटा गया? जानिए सच
उत्तर प्रदेश में एक छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति ने पहले छात्र को थप्पड़ जड़े, छड़ी से पीटा। फिर उठाकर जमीन पर पटक दिया। इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो दोबारा जमीन पर घसीटते हुए पीटने लगा।
दावा किया जा रहा है कि यह घटना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रशिक्षण शिविर की है। आइए जानते हैं वायरल वीडियो का सच ?

दरअसल, सिधौली पुलिस स्टेशन के SHO के मुताबिक, यह वीडियो उत्तर प्रदेश के सीतापुर के सिधौली स्थित गुरुकुल का है। न कि किसी प्रशिक्षण शिविर का। पुलिस ने बताया कि जांच में मामला दो महीने पुराना पाया गया है।
गुरुकुल में एक संस्कृत शिक्षक सतीश जोशी ने बेरहमी से एक छात्र को पीटा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सतीश जोशी को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसे गलत तरीके से आरएसएस से जोड़ा जा रहा है।
हमें सच्चाई का पता कैसे चला?
हमने वीडियो के कुछ कीफ्रेम पर रिवर्स इमेज सर्च किया, जिससे हमें 9 अक्टूबर 2023 को साझा की गई कुछ हिंदी रिपोर्टें मिलीं। जिसमें वीडियो के स्क्रीनशॉट लिए गए हैं और कहा गया है कि वीडियो में उत्तर प्रदेश के सीतापुर के एक संस्कृत स्कूल में एक शिक्षक एक छात्र को बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है।

Fact Check
दावा
वायरल दावा गलत है।
नतीजा
सीतापुर में संस्कृत विद्यालय के आचार्य ने छात्र को पीटा, गलत तरीके से RSS से जोड़ा गया।












Click it and Unblock the Notifications