Fact Check: रोहित शर्मा ने ध्रुव जुरेल को नहीं किया सैल्यूट, जानिए वायरल तस्वीर की सच्चाई

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में मैन ऑफ द मैच रहे भारतीय बल्लेबाज और विकेट कीपर ध्रुव जुरेल और रोहित शर्मा से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें कप्तान रोहित शर्मा को सैल्यूट करते हुए नजर आ रहें हैं।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा, ध्रुव जुरैल को सलामी देते हुए नजर आ रहे हैं। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि इस वायरल तस्वीर फर्जी है। रोहित शर्मा ने ध्रुव जुरेल को सैल्यूट नहीं किया था। उन्होंने ध्रुव जुरेल को सिर्फ गले लगाया था।

fact-check-viral-photo-of-rohit-sharma

एक फेसबुक यूजर ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "देख लीजिए #AnandMahindra... जुरेल ने क्या कमाया है। ड्रेसिंग रूम से उतर के कैप्टन रोहित शर्मा ने जुरेल को Grand Salute से सम्मान दिया।"

आपको बता दें कि, तीसरे टेस्ट में सरफराज खान के प्रदर्शन से खुश होकर आनंद महिंद्रा ने सरफराज खान को महिंद्रा थार गिफ्ट करने की बात कही थी। लेकिन, ध्रुव जुरेल के अच्छे प्रदर्शन के बाद उनकी तरफ से अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। जिसे लेकर यूजर्स आनंद महिंद्रा पर तंज कस रहे हैं।

आपको बता दें कि वायरल तस्वीर को किसी एडिटिंग टूल्स की मदद से तैयार किया गया है। वायरल तस्वीर पर गौर से देखने पर पता चलता है कि रोहित शर्मा के हाथ का रंग बदला नजर आ रहा है। इसे देखकर ऐसा साफ लगता है कि इसे एडिटिंग की मदद से लगाया गया है।

रांची में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। लगभग फंस चुके मैच को शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने अपनी समझदारी भरी पारी से अपनी ओर मोड़ लिया था।

मैच खत्म होते ही रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम से बाहर आए और उन्होंने ध्रुव जुरेल को गले लगाया। हालांकि सैल्यूट करने की बात न ही किसी रिपोर्ट में है न ही इससे जुड़ी कोई तस्वीर कहीं छपी है।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मैच से जुड़ा एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में मैच जीतने के बाद के पलों को दिखाया गया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा ने ध्रुव जुरेल को गले लगाया था, न कि सैल्यूट किया था।

Fact Check

दावा

False

नतीजा

fake news

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+