Fact Check: PM मोदी ने स्मृति ईरानी को मंत्रिमंडल से हटा दिया? जानें वायरल मैसेज का सच

नई दिल्ली, 29 जुलाई: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही कांग्रेस ने स्मृति ईरानी की बेटी के गोवा स्थिति रेस्टोरेंट को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ हुई उनकी बहस के बाद वह चर्चा में हैं। अब सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि, मोदी ने स्मृति ईरानी की मंत्रिमंडल से हटा दिया है।

Fact Check: PM Modi removed Smriti Irani from the cabinet? Know the viral truth

Recommended Video

      Jaya Bachchan बोली, Sonia Gandhi के साथ जो हुआ वो शर्मनाक, निंदनीय | वनइंडिया हिंदी | *Politics

      सोशल मीडिया पर एक यूट्यूब चैनल के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। जिनमें लिखा हुए है। कि, स्मृति ईरानी पर चला प्रधानमंत्री मोदी का हथौड़ा मंत्री पद से हुई बर्खास्त। इसके साथ ही इस स्क्रीन शॉट में बड़े-बड़े शब्दों में लिखा है-मंत्री पद से बर्खास्त हुई स्मृति ईरानी। अब वायरल हो रहे मैसेज पर पीआईबी की ओर से फैक्ट चेक जारी किया है।

      पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट कर लिखा- दावा: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया है। #PIBFactCheck इस #YouTube वीडियो में किया गया दावा फ़र्ज़ी है। ऐसे भ्रामक वीडियो को शेयर करने से पहले #FactCheck अवश्य कर लें। इसके अलावा सरकार की ओर से इस तरह की किसी जानकारी साझा नहीं की गई है।

      Fact Check: PM Modi removed Smriti Irani from the cabinet? Know the viral truth

      फर्जी खबर यानी फेक न्यूज से निपटने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और योजनाओं के बारे में खबरों का सत्यापन करने के लिए एक 'तथ्य जांच इकाई' गठित की है जिसे पीआईबी फैक्ट चेक टीम कहा जाता है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम द्वारा आप भी किसी भी संदेश की सत्यता की जांच करा सकते हैं। इसके तहत मीडिया में सरकार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों की सच्चाई का पता लगाया जाता है। अगर आपके पास भी कोई डाउटफुल खबर है तो आप उसे factcheck।pib।gov।in या फिर वॉट्सऐप नंबर 8799711259 या ईमेलः [email protected] पर भेज सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी पीआईबी की वेबसाइट pib।gov।in पर भी उपलब्ध है।

      Fact Check

      दावा

      दावा: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

      नतीजा

      #PIBFactCheck इस #YouTube वीडियो में किया गया दावा फ़र्ज़ी है। ऐसे भ्रामक वीडियो को शेयर करने से पहले #FactCheck अवश्य कर लें।

      Rating

      Misleading
      फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+