Pink Elephant: फेसबुक पोस्ट में दावा- भारत में गुलाबी हाथी दिखे, Fact Check में जानिए पूरी हकीकत
Pink Elephant आज तक कभी देखे नहीं गए। एक वायरल फेसबुक पोस्ट में दावा है कि भारत में गुलाबी हाथी दिखने का दावा किया गया। जानिए पूरी हकीकत

इंटरनेट के दौर में फैक्ट की पड़ताल चैलेंजिंग है। Pink Elephant इंसानी कल्पना से परे लगते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हुई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि भारत में गुलाबी हाथी देखे गए। ऐसे में सवाल ये है कि क्या सच में गुलाबी हाथी पाए जाते हैं ? गुलाबी रंग के हाथी की तस्वीर के साथ वायरल फेसबुक पोस्ट की पूरी हकीकत जानिए इस फैक्ट चेक में
दरअसल, एक फेसबुक पोस्ट में लिखा गया, गुलाबी हाथी भारत के कुछ क्षेत्रों में पाए जा सकते हैं। लाल मिट्टी की वजह से हाथियों का रंग हमेशा के लिए गुलाबी हो जाता है क्योंकि वे खुद को कीड़ों से बचाने के लिए अपने शरीर पर धूल छिड़कते हैं।
रिवर्स इमेज सर्च के दौरान एक वेबसाइट मिली, जिसमें गुलाबी हाथी जैसी ही लेकिन नैचुरल कलर वाली तस्वीर थी। असली तस्वीर में हाथी गुलाबी रंग का नहीं है। यह तस्वीर करीब 18 साल पहले 2005 में ली गई थी और इसका श्रेय कार्लोस ईटी बैरिएरर्स को दिया गया।

एक ब्लॉगर ने इस फोटो को एडिट करने के बाद गुलाबी हाथी बनाया गया और इसकी तस्वीर साझा की। पोस्ट के साथ लिखा गया, ज़ोरो13 से एडिट की गई फोटो गुलाबी हाथी के बारे में सोचने पर मजबूर करता है। क्या कोई भी उस खेल को जानता है?
इसमें लिखा गया कि आपको गुलाबी हाथी के बारे में सोचने की बिल्कुल अनुमति नहीं है। जितना अधिक आप सोचने की कोशिश करते हैं उतना ही कठिन हो जाता है। यदि इसे पर्याप्त रूप से दोहराया जाए तो यह बढ़ता जाएगा।
पोस्ट से साफ होता है कि तस्वीर फोटोशॉप की गई है। हमने यह भी पता लगाया कि क्या वास्तव में गुलाबी हाथी होते हैं। हाथियों में खुद को कीचड़ में ढकने की प्रवृत्ति होती है। हालाँकि, इससे उनका रंग गुलाबी नहीं होता है। यह प्रमाणित करने का कोई आधार नहीं है कि गुलाबी हाथी कभी अस्तित्व में थे या वर्तमान में कहीं मौजूद हैं।

इसलिए वन इंडिया हिंदी ने निष्कर्ष निकाला कि भारत में गुलाबी हाथी नहीं हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीर फोटोशॉप की गई है। यानी फैक्ट चेक में दावा झूठा निकला है।

Fact Check
दावा
क्या भारत में गुलाबी रंग के हाथी पाए जाते हैं? सोशल मीडिया के दावों में कितनी सच्चाई?
नतीजा
सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही Pink Elephant की तस्वीर फोटोशॉप की हुई है और भारत में गुलाबी हाथी की मौजूदगी का दावा गलत हैं।












Click it and Unblock the Notifications