Fact Check: लद्दाख में नहीं क्रैश हुआ है IAF का MI-17 हेलीकॉप्टर, झूठा है पाकिस्तानी जर्नलिस्ट का दावा
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच पिछले चार माह से जारी तनाव का फायदा पाकिस्तान की प्रपोगेंडा मशीनरी पूरी तरह से उठा रही है। राफेल क्रैश के दावों के बाद पिछले दिनों पाकिस्तान की तरफ से एक और ऐसा दावा किया गया है। पाकिस्तान के एक जर्नलिस्ट की तरफ से ट्विटर पर दावा किया गया कि लद्दाख में इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) का एयरक्राफ्ट एमआई-17 क्रैश हो गया है। इसके बाद कई डिफेंस जर्नलिस्ट्स से लेकर रक्षा विशेषज्ञों तक ने इन जर्नलिस्ट की पोल खोल दी।

जर्नलिस्ट ने ट्वीट की दो साल पुरानी फोटो
पाकिस्तानी जर्नलिस्ट मुबाशेर लुकमान ने एक फोटो पोस्ट की और लिखा, 'भारतीयों, प्लीज चेक करिए। यह आपका एमआई-17 है जो लद्दाख में क्रैश हो गया है। हम बाकी डेवलपमेंट्स के लिए पोस्ट करते रहेंगे और अपडेट करते रहेंगे।' लेकिन यह दावा पूरी तरह से गलत निकला। पाक जर्नलिस्ट ने साल 2018 में उत्तराखंड में क्रैश हुए एमआई-17 की फोटोग्राफ को ट्वीट किया था। आईएएफ का हेलीकॉप्टर केदारनाथ में क्रैश हो गया था। अप्रैल में हुआ हादसा उस समय हुआ जब हेलीकॉप्टर क्रैश लैंडिंग की कोशिशें कर रहा था। न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से भी इस तरह के क्रैश की खबरों से इनकार कर दिया गया था।

ट्विटर पर हुए जबरदस्त ट्रोल
लुकमान ने जैसे ही दो साल पुरानी फोटो को ट्वीट किया उन्हें जबरदस्त ट्रोल किया जाने लगा। इसके कुछ ही समय बाद उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया। लेकिन उनके वैरीफाइड ट्विटर हैंडल से पोस्ट इस ट्वीट को 1000 बार शेयर किया जा चुका था। सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं नेपाल के यूजर्स भी उनकी ट्वीट को रि-ट्वीट करने लगे थे। नेपाल के एक यूजर इरमक ईड्या ने भी इसे री-ट्वीट किया। इरमक वहीं नेपाली ट्विटर यूजर हैं जिन्होंने जुलाई में नेपाल की सीमा में आईएएफ के फाइटर जेट के क्रैश होने का दावा किया था।

Fact Check
दावा
IAF MI-17 crashed in Ladakh.
नतीजा
Picture shared is 2 year old.












Click it and Unblock the Notifications