Fact Check: क्या राहुल गांधी के साथ हैं बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री के प्रोड्यूसर? जानिए सच

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ खड़े शख्स बीबीसी के विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री के निर्माता है, जानिए वायरल फोटो की सच्चाई?

rahul gandhi bbc fact check

Rahul Gandhi with BBC Documentary Producer Fact Check: देश में इन दिनों बीबीसी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनाई गई विवादित डॉक्यूमेंट्री पर राजनीति बयानबाजी और कई यूनिवर्सिटी में बवाल मचा हुआ है। बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को लेकर जमकर हंगामा बरपा हुआ है। केंद्र सरकार ने इसे भारत में बैन कर दिया है। जिसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी दलों ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। इस बीच अब राहुल गांधी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि फोटो में राहुल के साथ विवादित डॉक्यूमेंट्री के प्रोड्यूसर हैं, ऐसे में जानिए वायरल फोटो की सच्चाई...

क्या राहुल गांधी और डॉक्यूमेंट्री के प्रोड्यूसर की हुई मुलाकात?

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' पर बैन लगाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि सच्चाई चमकदार होती है। इसे सामने आने की बुरी आदत होती है, इसलिए किसी भी तरह की पाबंदी, दमन और डराने वाले लोग सच्चाई को सामने आने से नहीं रोक सकते। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में राहुल गांधी एक शख्स के साथ खड़े हैं और उनके साथ सैम पित्रोदा भी हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया में इस दावे के साथ वायरल की जा रही है कि यह बीबीसी के विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री के निर्माता के साथ हैं।

bbc

जानिए वायरल फोटो की सच्चाई

लेकिन जब वनइंडिया ने इस फोटो की पड़ताल की तो सच्चाई इससे बहुत अलग थी। हमारी जांच में पता लगा कि फोटो में राहुल के साथ दिख रहे शख्स ब्रिटेन के पूर्व लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन हैं। इस फोटो को 23 मई, 2022 को कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से भी शेयर किया गया था। यह फोटो ऐसे वक्त सामने आई है, जब बीजेपी और कांग्रेस के बीच बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर जुबानी जंग छिड़ी हुई है।

वहीं अगर "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" के निर्माता के की बात करें तो बीबीसी के मुताबिर इस सीरीज के निर्माता रिचर्ड कुकसन हैं और इसके कार्यकारी निर्माता माइक रेडफोर्ड हैं। ऐसे में साफ हो गया है कि वायरल फोटो राहुल गांधी को विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के निर्माता से मुलाकात करते हुए नहीं है।

Fact Check

दावा

दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री के प्रोड्यूसर हैं।

नतीजा

वायरल फोटो पूरी तरह से फेक हैं। फोटो में दिखने वाले शख्स ब्रिटेन के पूर्व लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन हैं।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+