Fact Check: ATM से 4 से ज्यादा बार पैसे निकालने पर कटेंगे ₹173, जानें सच
नई दिल्ली, 11 जुलाई: सोशल मीडिया सूचना फैलाने का सबसे अच्छा जरिया है, लेकिन मौजूदा वक्त में इसका काफी गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर झूठी और अफवाहों की भरमार है, जिस पर लोग भी बिना कुछ सोचे समझे यकीन कर लेते है। अब ऐसा ही एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एटीएस से 4 से ज्यादा बार पैसे निकालने पर 173 रुपए काटे जाएंगे। क्या है इस वायरल मैसेज की सच्चाई जानिए...

अब एटीएम से पैसे निकालने को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि एटीएम से 4 बार से ज्यादा पैसा निकलने पर 150 रुपए टैक्स और 23 रुपए सर्विस चार्ज मिलाकर कुल 173 रुपए कटेंगे... एक और तोहफा। 1जून से बैंक में 4 ट्रैंजेक्शन के बाद हर लेन-देन पर 150 रुपए चार्ज लगेगा। जनता के गले पर एक बार में छुरा क्या नहीं फेर देते?? कमाओ तो टैक्स, बचाओ तो टैक्स और तो और बैंक में जमा कराओ तो टैक्स फिर वापस निकालो तो टैक्स (आप सभी से आग्रह इसे आगे फॉरवर्ड करें) चुप बैठ कर न सहे।
इस वायरल मैसेज की सच्चाई के बारे में पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट किया है, जिसमें लिखा कि दावा किया जा रहा है कि ATM से 4 से अधिक बार पैसे निकालने पर ₹173 काटे जाएंगे। यह दावा फर्जी है। अपने बैंक के ATM से हर माह 5 मुफ्त ट्रैंजेक्शन किए जा सकते हैं। इसके बाद अधिकतम ₹21/ट्रांजैक्शन या कोई टैक्स होने पर वह अलग से देना होगा।
इसी के साथ उन्होंने एटीएम से पैसे निकालने की आरबीआई की एक रिपोर्ट पर साझा की है, जिसमें बताया गया है कि ग्राहक अपने स्वयं के बैंक एटीएम से हर महीने पांच मुफ्त लेनदेन (वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनदेन सहित) के लिए पात्र हैं। वे अन्य बैंक के एटीएम से मुफ्त लेनदेन (वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनदेन सहित) के लिए भी पात्र हैं।

Fact Check
दावा
दावा: ATM से 4 से अधिक बार पैसे निकालने पर ₹173 काटे जाएंगे।
नतीजा
यह दावा फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications