हत्या की धमकी के बाद Lawrence Bishnoi को Salman Khan का जवाब-'गाड़ी चढ़ाकर मार दूंगा', जानिए हकीकत?
वायरल हो रही पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई के हवाले कि मेरा अगला टारगेट सलमान खान है। वहीं सलमान का जवाब लिखा है कि 'मैं जब भी नई कार लेता हूं तब तेरे जैसे बंदे फ्री में दिए जाते है ताकि उन पर गाड़ी चढ़ाकर चेक कर सकूं'

Salman Khan Lawrence Bishnoi News In Hindi: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दिल में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के प्रति नफरत जगजाहिर है। लॉरेंस जेल में बैठे-बैठे भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने व हत्या की योजना बनाने से नहीं चूक रहा।
लॉरेंस की धमकियों पर सलमान खान की आरे से सार्वजनिक रूप से कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, मगर इन दिनों सोशल मीडिया में एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान दबंग स्टाइल में लॉरेंस बिश्नोई को जवाब दिया है।
सबसे पहले ये जानिए कि आखिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व सलमान खान के नाम से वायरल हो रही पोस्ट में क्या लिखा?

लॉरेंस की धमकी पर सलमान का जवाब!
टवीटर हैंडल की पोस्ट के वायरल स्क्रीन शॉट में लॉरेंस बिश्नोई के नाम से लिखा है कि मेरा अगला टारगेट सलमान खान। इस मतलब ये कि सिधु मूसे वाला हत्याकांड समेत कई संगीन वारदातों को अंजाम दिलवा चुका गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अब अभिनेता सलमान खान के खिलाफ भी कोई बड़ा षड़यंत्र रच सकता है।
वायरल पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई की धमकी से ज्यादा तो सलमान खान का जवाब चौंकाने वाला है। सलमान खान के नाम से लिखा है कि 'मैं जब भी नई कार लेता हूं तब तेरे जैसे बंदे फ्री में दिए जाते हैं ताकि मैं उन पर गाड़ी चढ़ाकर चैक कर सकूं'

लॉरेंस बिश्नोई क्यों मारना चाहता है सलमान को?
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला है जबकि सलमान खान बॉलीवुड स्टार हैं। आखिर लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की जान क्यों लेना चाहता है। इसकी वजह भी खुद लॉरेंस बिश्नोई कई बार बता चुका है।
दरअसल, साल 1999 में सलमान खान फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर आए थे। यहां उन पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा। राजस्थान में बिश्नोई समाज वनजीवों की रक्षा के लिए जाना जाता है। सलमान द्वारा हिरण का शिकार करने पर बिश्नोई समाज उनसे काफी नाराज हो गया था। उसी नाराजगी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी तक ले गया।
लॉरेंस बिश्नोई ने कब-कब दी सलमान को धमकी
पहली धमकी जनवरी 2018
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी सार्वजनिक रूप से दो बार दे चुका है। सबसे साल 2018 में आठ जनवरी को लॉरेंस बिश्नोई पेशी पर जोधपुर आया था तब मीडिया से बातचीत में उसने कहा कि सलमान खान को यहीं जोधपुर में मारेंगे और सब देखते रह जाएंगे। लॉरेंस ने यह धमकी पुलिस की मौजूदगी में दी थी।
दूसरी धमकी मार्च 2023
सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की दूसरी धमकी 17 मार्च 2023 को उस वक्त सामने आई जब लॉरेंस बिश्नोई ने एक मीडिया को जेल में बैठे बैठे एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया। लॉरेंस ने सलमान खान अहंकारी है। वो अगर माफी नहीं मांगेगे तो हम अपने हिसाब से उसका घमंड तोड़ेंगे। सलमान खान की सुरक्षा हटाकर ते देखो।

लॉरेंस ने दिया सलमान को माफी मांगने का ऑफर
साल 2023 में जेल से दिए इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ एक संदेश दिया कि अगर सलमान खान राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा में स्थित बिश्नोई समाज के मंदिर में काले हिरण शिकार के लिए माफी मांग लें तो वह उन्हें जान से नहीं मारेगा। लॉरेंस बोला कि सलमान खान ने जोधपुर में हिरण का शिकार करके बिश्नोई समाज को नीचा दिखाया है। इसलिए उसे समाज के मंदिर में जाकर माफी होगी।

अब जानिए लॉरेंस को सलमान के जवाब की हकीकत
लॉरेंस बिश्नोई की ट्विटर पोस्ट और उस पर सलमान खान के जवाब की वायरल तस्वीर की वनइंडिया हिंदी टीम ने पड़ताल की तो सामने आया कि यह फेक है। क्योंकि पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई नाम से जिस ट्विटर फेरिफाइड हैंडल का जिक्र किया गया वो है ही नहीं और जो ट्विटर हैंडल @lawrencebishnoi है वो फेरिफाइड नहीं है। जबकि सलमान खान के भी ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ऐसी पोस्ट नहीं की गई। ऐसे में कहा जा सकता है कि वायरल पोस्ट फेक है।

Fact Check
दावा
सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई की पोस्ट पर दिया जवाब
नतीजा
वायरल पोस्ट की जानकारी गलत है।












Click it and Unblock the Notifications