Fact Check: नूपुर शर्मा के बयान का NIT श्रीनगर में विरोध! जानिए Viral Video का पूरा सच
पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के मामले को एक वायरल वीडियो के जरिए एक बार फिर से तूल देने का प्रयास किया जा रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि श्रीनगर में कथित रूप से नूपुर शर्मा के बयान का विरोध किया जा रहा है। लेकिन पड़ताल में सामने आया कि शेयर किया गया वीडियो हाल में हुए किसी भी एनआईटी श्रीनगर विरोध प्रदर्शन से संबंधित नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई लोग प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में "हमारे पैगंबर, हमारा सम्मान" लिखे बैनर हैं। वीडियो में देखा गया कि वे लगातार नारे लगा रहे हैं। इस दौरान एक शख्स को धमकाते हुए भी सुना जा सकता है। वीडियो के लेकर दावा किया गया कि ये श्रीनगर में हाल में हुए एक विरोध प्रदर्शन का है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई लोग प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में "हमारे पैगंबर, हमारा सम्मान" लिखे बैनर हैं। वीडियो में देखा गया कि वे लगातार नारे लगा रहे हैं। इस दौरान एक शख्स को धमकाते हुए भी सुना जा सकता है। वीडियो के लेकर दावा किया गया कि ये श्रीनगर में हाल में हुए एक विरोध प्रदर्शन का है।
वीडियो के कैप्शन में कहा गया, "बीजेपी प्रवक्ता द्वारा पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर जिला श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया।"
लेकिन हकीकत ये है कि वायरल वीडियो एक साल से भी अधिक पुराना है और हाल के कथित एनआईटी विरोध प्रदर्शन के दावे से इसका कोई संबंध नहीं है।
वहीं दूसरी ओर एक पत्रकार इरेना अकबर ने भी नूपुर शर्मा की तरह ही अपनी बात रखी गई। जिसके बाद ऑल्ट न्यूज के मोहम्मद जुबैर ने उनकी आधी वीडियो को शेयर किया और इस्लामी कट्टरपंथी इसे पैगंबर मोहम्मद का अपमान बताकर नुपूर शर्मा की जान लेने पर तुल गए। कथित रुप से सामने आया कि इरेना को देश के कट्टरपंथियों से ही नहीं बल्कि दूसरे इस्लामी देशों तक से धमकियां मिली।
दरअसल, इरेना ने 1 दिसंबर 2023 को पैगंबर मोहम्मद से जुड़े कुछ पोस्ट किए थे। एक्स पर उन्होंने अपने पोस्ट में एक मीम के जरिए अपना बात रखने का प्रयास किया। उनकी पोस्ट में एक तिलक लगाया शख्स पैगंबर मोहम्मद के निकाह पर सवाल उठाता है जिसका जवाब एक गोरा शख्स देता है, जो कि इस्लाम समर्थक है।

Fact Check
दावा
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि श्रीनगर में कथित रूप से नूपुर शर्मा के बयान का विरोध किया जा रहा है।
नतीजा
वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि शेयर किया गया वीडियो हाल में हुए किसी भी एनआईटी श्रीनगर विरोध प्रदर्शन से संबंधित नहीं है। ये वीडियो पुराना है। इसे इसे वर्ष 2022 में शेयर किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications