Fact Check: क्‍या G7 में पोप से मिलने वाले PM मोदी एकमात्र विश्व नेता? जानें दावों की सच्‍चाई

Fact Check: केरल कांग्रेस के एक्स अकाउंट ने हाल ही में इटली में जी7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोप फ्रांसिस से मुलाकात का मजाक उड़ाते हुए विवाद खड़ा कर दिया। पार्टी ने जल्द ही पोस्ट को हटा दिया और ईसाइयों से माफी मांगी।

इस बीच, पोप और पीएम मोदी की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दावा किया गया है कि सभी राज्य के नेताओं में से केवल पीएम मोदी को ही इटली में जी 7 शिखर सम्मेलन के दौरान पोप ने मुलाकात के लिए आमंत्रित किया था।

Fact Check

एक फेसबुक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा क‍ि मीडिया इस आउटरीच को नहीं दिखाता। इटली में जी-7 मीटिंग में भाग लेने वाले सभी राष्ट्राध्यक्षों में से सिर्फ मोदी जी को पोप ने आमंत्रित किया था। यह आज के भारत की ताकत है। भारतीय सेक्युलरों द्वारा मोदी जी को कोई श्रेय नहीं दिया जाता।

क्या है वायरल दावों का सच?
फैक्ट चेक में पाया गया कि वायरल वीडियो 2021 का है, हाल ही में हुए G7 शिखर सम्मेलन का नहीं। पोप ने वैश्विक नेताओं की बैठक के दौरान पीएम मोदी के साथ कई राज्य नेताओं से मुलाकात की थी।

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें अक्टूबर 2021 के YouTube पर कई वीडियो रिपोर्ट मिले। वॉयस ऑफ अमेरिका की एक वीडियो रिपोर्ट वायरल वीडियो के विजुअल से मेल खाती है। कैप्शन में बताया गया है कि पीएम मोदी ने 30 अक्टूबर 2021 को वेटिकन में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की और उन्हें भारत आने का न्योता दिया। उस समय पीएम मोदी जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए रोम में थे।

मोदी ने जी 7 शिखर सम्मेलन में पोप से मुलाकात की
हालांकि, यह उल्लेखनीय है कि मोदी ने हाल ही में इटली में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में पोप से मुलाकात की थी। कई समाचार रिपोर्टों ने इस संक्षिप्त मुलाकात को कवर किया और मोदी द्वारा हाथ मिलाने के बाद कैथोलिक चर्च के प्रमुख को गले लगाने की तस्वीरें साझा कीं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं।

शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन से पहले और बाद में पोप ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा सहित कई राष्ट्राध्यक्षों के साथ निजी द्विपक्षीय बैठकें कीं। हालांकि, उन्होंने पीएम मोदी से निजी तौर पर मुलाकात नहीं की।

Fact Check

दावा

दावे गलत हैं।

नतीजा

जी 20 शिखर सम‍िट के वीड‍ियो को जी7 समिट का बताया गया

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+