Fact Check: क्या सच में त्र्यंबकेश्वर मंदिर में प्रकट हुए थे बर्फ के रूप में बाबा बर्फानी? जांच में खुलासा
नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर दावा किया गया था कि अमरनाथ की तरह बर्फानी बाबा प्रकट हुए है। ऐसे में इस मामले की जांच में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है।

Fact Check Trimbakeshwar Jyotirlinga Ice Video: पिछले साल महाराष्ट्र के नासिक में त्र्यंबकेश्वर मंदिर (Trimbakeshwar Jyotirling) के गर्भगृह में शिवलिंग पर बर्फ जमने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैली थी। पिंडी में अमरनाथ की तरह बर्फानी बाबा की वीडियो जमकर वायरल हुई थी। ऐसे में अब इस पूरे मामले की जांच के बाद हैरान कर देने वाली सच्चाई सामने आई है।
बाबा अमरनाथ के प्रकट होने का दावा
दरअसल, इस वीडियो में बर्फ जमा होने के साथ बाबा अमरनाथ के प्रकट होने का दावा किया जा रहा था, जिसकी अब पूरी सच्चाई सामने आ चुकी है। जांच में शिवलिंग पर बनी बर्फ का दावा पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है। नासिक में त्र्यंबकेश्वर मंदिर के पुजारियों के एक समूह ने झूठा दावा किया था। आठ महीने पहले दावा किया गया था कि 'शिवलिंग पर बर्फ' गर्भगृह के अंदर प्राकृतिक रूप से बना था, जिसकी जांचकर्ताओं ने पुष्टि की है कि यह एक 'धोखा' था।
पुलिस ने इस मामले की जांच की थी शुरू
30 जून 2022 को संयोग से उसी दिन जब कश्मीर घाटी में तीर्थयात्री वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए निकले थे। एक वायरल वीडियो सामने आया, जिसमें नासिक मंदिर में शिवलिंग पर बर्फ का एक गोला दिखाई दे रहा थी। जांच में खुलासा हुआ है कि मंदिर के पुजारी ने दो साथियों की सहायत से एक थैले में बर्फ लेकर शिवलिंग पर रख दिया था। जिसके बाद अब आरोपी पुजारियों पर केस दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक ने है।
सीसीटीवी से हुआ खुलासा, 8 महीने चली जांच
बता दें कि शिव मंदिर के एक जनसंपर्क अधिकारी रश्वी जाधव ने एक संदिग्ध बर्फ जैसे पदार्थ के बारे में बात करते हुए एक पुलिस शिकायत दर्ज की, जिसकी पड़ताल करने के लिए पुलिस की एक लंबी जांच चली। द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार मंदिर के ट्रस्ट के साथ काम करने वाले लोगों ने पूछताछ शुरू कर दी और बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसमें यह देखा पता लगा कि ट्रस्ट के दो कर्मचारियों ने 29 जून को रात 9.40 बजे मंदिर का दरवाजा बंद कर दिया था और चले गए थे।
थैली में लेकर आया बर्फ!
तीन पुजारियों को अब तक कई आरोपों के तहत साजिश में शामिल पाया गया है।एक पुलिस अधिकारी बताया कि 30 जून को सुबह 4.23 बजे, एक पुजारी सुशांत तुंगर ने दो प्लास्टिक की थैलियों के साथ मंदिर में प्रवेश किया (माना जाता है कि उसमें बर्फ थी)। उन्होंने आगे कि यह देखा जा सकता था कि उस समय गर्भगृह पर सिर्फ पत्ते थे। कुछ देर बाद जब उन्होंने दरवाजा खोला तो उन्होंने ट्रस्ट के अन्य कर्मचारियों को बुलाकर गर्भगृह में बर्फ का गोला बनने की जानकारी दी।

Fact Check
दावा
दावा किया गया था नासिक मंदिर में शिवलिंग पर बर्फ प्रकट हुई है।
नतीजा
दावा पूरी तरह से जांच में झूठा साबित हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications