Fact Check: म्यांमार में सुरक्षाकर्मियों पर हमले के वीडियो को मणिपुर का बताकर किया गया वायरल
Fact Check: म्यांमार के SAC सैनिकों और कुछ असैन्य सैनिकों के बीच हुई झड़प का वीडियो मणिपुर हिंसा का बताकर वायरल किया गया। वीडियो में कई लोग एक-दूसरे पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

Fact Check: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील से मणिपुर में पिछले महीने शुरू हुई हिंसा का रंग फीका होता नजर आ रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग एक-दूसरे पर फायरिंग कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह मणिपुर हिंसा का वीडियो है। जिसमें कुकी समुदाय के सदस्यों को अत्याधुनिक हथियार से सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
पड़ताल में वायरल वीडियो का सच सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो म्यांमार का है। जिसमें स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन काउंसिल (SAC) के जवानों को सिविलियन सैनिकों से लड़ते हुए दिखाया गया है।
क्या है वायरल वीडियो का सच ?
म्यांमार स्थित संगठन 'द हखा पोस्ट' के आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर भी यही वीडियो अपलोड किया गया है। वीडियो 27 मई को अपलोड किया गया था। इसके कैप्शन में लिखा गया था कि कलाय क्षेत्र में झड़प के दौरान 15 एसएसी मारे गए और कई घायल हो गए। झड़प SAC सैनिकों और कुछ असैन्य सैनिकों के बीच हुई।
क्या है मणिपुर हिंसा?
आपको बता दें कि मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग को स्वीकार करने से मणिपुर में हिंसा भड़की। मेइती और कुकी समुदायों के बीच करीब एक महीने से चल रहे संघर्ष की चिंगारी अब शांत होती नजर आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य का दौरा किया। उन्होंने समुदायों से अविश्वास को दूर करने और शांति बहाल करने के लिए अपील की। उनकी अपील का असर हुआ और 140 हथियारों को प्रदर्शनकारियों ने सरेंडर कर दिया।

Fact Check
दावा
म्यांमार में हुई झड़प के वीडियो को मणिपुर हिंसा का बताया गया।
नतीजा
वायरल वीडियो गलत है।












Click it and Unblock the Notifications