Fact Check: मुस्कान समझ जिस डांस Video को वायरल कर रहे थे लोग, कुछ और निकली उसकी असलियत
Fact Check: मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड ने देशभर को हैरान कर दिया है। अब इस केस में नित नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ब्लैक ड्रेस में 'मेरे रश्क-ए-कमर' गाने पर डांस कर रही एक लड़ी का वीडियो शेयर करते हुए ऐसा दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी का है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में सौरभ और मुस्कान की फोटो वाला एक कोलाज भी मौजूद है। हालांकि, जब इस वायरल वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि डांस कर रही लड़की सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी नहीं, बल्कि पलक सैनी है, जो हरियाणा की रहने वाली है।

सोशल मीडिया यूजर्स का क्या है दावा?
दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए ऐसा दावा किया था कि ये वही मुस्कान रस्तौगी है, जिसने मेरठ में पति सौरभ का मर्डर किया है। एक यूजर ने लिखा, 'गौर से देखिए यह वही मुस्कान है जिसने अपने पति को 15 टुकड़ों में काट दिया है।'
इतना ही नहीं, एक्स पर @suhailazad01 नाम के एक और यूजर ने डांस वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'पहले इसे मुजरा बोलते थे, अब इसे Content बोलते हैं इस हत्यारन का नाम मुस्कान है पति की हत्या कर के ड्रम मे पैक कर दी थी! संस्कार देखो इसके।' इसी तरह, एक्स पर छाया नाम की यूजर ने वीडियो में डांस कर रही लड़की को मुस्कान बताकर शेयर किया है।
पलक सैनी का है वायरल वीडियो
हालांकि, वायरल वीडियो में डांस कर रही ये लड़की मुस्कान रस्तोगी नहीं बल्कि, ट्रांस वुमन पलक सैनी हैं। पलक, हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली एक वीडियो क्रिएटर हैं। पलक सैनी के इंस्टाग्राम अकाउंट palaksaini143 पर 103K फॉलोअर है और इस वीडियो को 19 मार्च 2025 को अपलोड किया गया था।
ये भी पढ़ें: पति सौरभ की हत्या के बाद सिर्फ होली ही नहीं, बंद कमरे में ये करते भी दिखे मुस्कान और साहिल, अब सामने आया Video
कैसे पता लगी वायरल वीडियो की सच्चाई?
पलक सैनी के इस वीडियो पर 410,818 लाइक और चार हजार से ज्यादा कमेंट आए है। बता दें कि वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च करने पर पता चला कि ये वीडियो पलक सैनी नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांच दिन पहले ही अपलोड हुआ है। इस अकाउंट पर ब्लैक ड्रेस पहनी महिला के और भी वीडियो अपलोड हैं।
डांस शोज करती रहती हैं पलक सैनी
पलक सैनी एक वीडियो क्रिएटर हैं और अक्सर डांस शोज करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो कोटा में एक शूट हुआ था। इस वीडियो में दिख रही दूसरी लड़की ट्रांस वुमन और पलक की साथी मोना हैं। कुल मिलाकर, यह वीडियो मुस्कान का नहीं, पलक सैनी का है जिसे भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: पहली मुलाकात में ही सौरभ हो गया था मुस्कान पर फिदा, खुल रहे मोहब्बत, धोखा और कत्ल के राज!

Fact Check
दावा
डांस कर रही एक लड़की का वीडियो शेयर करते हुए ऐसा दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी का है।
नतीजा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डांस वीडियो में दिख रही लड़की मुस्कान स्तोगी नहीं है। वायरल में दिख रही लड़की हरियाणा की पलक सैनी है। इस वीडियो को भ्रामक दावे से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications