Fact Check: आंध्र प्रदेश का नहीं है नदी में बहे शख्स का वायरल वीडियो, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली, मई 24: सोशल मीडिया पर आपको ऐसे कई वीडियो मिल जाएंगे जो आपको हंसा देंगे या फिर हैरान कर देंगे, लेकिन इस प्लेटफॉर्म पर गलती जानकारी भी खूब शेयर की जाती है, जिसको लोग असली समझकर उस पर विश्वास कर लेते और शेयर भी करते हैं। ऐसी ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखी गई, जिसमें पेड़ से नारियल लाने की कोशिश कर रहा एक शख्स नदी में बह जाना है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया है कि यह घटना आंध्र प्रदेश की है, लेकिन जबकी पड़ताल की तो सच्चाई कुछ और निकली।

fact check video

शेयर की गई वीडियो क्लिप में कुछ आदमी और महिलाएं नदी के किनारे एक नारियल के पेड़ के आसपास इकट्ठा हैं और जब कुछ ने पेड़ पर चढ़ने की कोशिश की तो नीचे की जमीन खसक गई। इस हादसे में पूरा पेड़ नदी में गिर जाता है और एक शख्स पानी में बह जाता है। एक फेसबुक यूजर ने पोस्ट को आंध्र प्रदेश के कैप्शन के साथ शेयर किया। जिसे 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

जानिए वीडियो की सच्चाई

आंध्र प्रदेश की घटना बताने वाले वीडियो की पड़ताल में सच्चाई कुछ और निकली है। जानकारी के मुताबिक शेयर किया गया वीडियो पिछले साल का है और यह घटना कोलंबिया के एक छोटे से शहर विजिया डेल फुएर्टे की है। आर्टुरो नाम का शख्स वास्तव में आर्किया नदी से बह गया था, लेकिन बाद में उसे बचाया लिया गया था।

रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमने पाया कि यह घटना कोलंबिया में 16 नवंबर 2020 को हुई थी। इसे कोलंबिया के एक न्यूज चैनल काराकोल टीवी ने भी रिपोर्ट किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब वह नदी के पास पेड़ से नारियल निकालने की कोशिश कर रहा था तो वह बह गया था।

Fact Check

दावा

नदी में बहे शख्स का वीडियो आंध्र प्रदेश का बताया गया है।

नतीजा

वायरल वीडियो आंध्र प्रदेश का नहीं कोलंबिया का है

Rating

Half True
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+