Fact Check: हरियाणा रोडवेज की बसें लाल रंग में दौड़ेंगी? क्या सच में अब ऐसा होने जा रहा है?
चंडीगढ़। सोशल मीडिया पर इन दिनों बस की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। तस्वीरों में लाल रंग की बस दिख रही है और उस पर हरियाणा रोडवेज लिखा नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि, ये हरियाणा रोडवेज की बस का नया लुक है। जबकि, अभी तक हरियाणा रोडवेज की बसें सफेद और नीले रंग के पैंट के साथ चलती देखी गई हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ लोगों की मानें तो हरियाणा रोडवेज की बसों को अब लाल रंग में बदला जाएगा। क्या ये बात सही है? चलिए हम आपको सच्चाई बताते हैं...

लाल रंग की बस की तस्वीरें वायरल
यह तस्वीर आपको जो दिख रही है, इसी को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म्स पर 'हरियाणा रोडवेज' की नई बस बताया जा रहा है। ये तस्वीरें इस दावे के साथ शेयर की जा रही हैं कि सरकार ने सफेद व नीले रंग की बसों के बजाए लाल बसों को चलाना शुरू कर दिया है। चूंकि..तस्वीर में जो बस दिख रही है, उसके ऊपर 'हरियाणा रोडवेज' लिखा हुआ है। बहुत से लोग ये वाली तस्वीरें देखकर भ्रमित हो गए, तो उन्होंने सच्चाई जानने की कोशिश की।
Recommended Video

क्या ये बसें हरियाणा रोडवेज की हैं
इन वायरल तस्वीरों को लेकर वनइंडिया हिंदी की ओर से इंटरनेट पर पड़ताल शुरू की गई। सबसे पहले हमने कीवर्ड सर्च कर ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स खोजने की कोशिश की कि क्या हरियाणा रोडवेज की बसों का रंग बदला जाएगा, लेकिन ऐसी कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद हमने हरियाणा राज्य परिवहन निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर देखा, जिसमें ऊपर वही सफेद और नीली बसें नजर आईं, जो कि सड़कों पर दिखती रही हैं।
सरकार ने किया दावे का खंडन
इसके बाद हमने वायरल तस्वीरों की रिवर्स सर्च की और हम हरियाणा के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पहुंचे। इस हैंडल ने अपनी फ़ैक्ट-चेक टीम द्वारा वायरल दावे को ख़ारिज करते हुए एक पोस्ट को रीट्वीट किया था। हरियाणा के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से चलाए जा रहे फैक्ट चेक डीपीआर हरियाणा द्वारा लिखा गया, "सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हरियाणा रोडवेज की बसों का रंग बदलकर लाल किया जा रहा है। सच यह है कि हरियाणा रोडवेज द्वारा बसों के रंग को बदलने की अभी कोई योजना नहीं है।"

लाल रंग की बसें दूसरी हैं
इस ट्वीट ने इस बात की पुष्टि की कि बस का रंग अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं बदला गया है। और, हरियाणा रोडवेज के बेड़े में पहले से ही कई डीलक्स लाल बसें हैं, और निकट भविष्य में कम किराए वाली सफेद और नीली बसों का रंग बदलने वाला नहीं है। चूंकि, सरकार की वेबसाइट देखने पर हमें ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला कि, निकट भविष्य में बस का रंग बदल दिया जाएगा। इसके अलावा बहुत से पोर्टल देखने पर और सरकारी-वेबसाइट देखने पर हमने इन दावों को भ्रामक पाया।

अभी रंग बदलने का कोई निर्देश नहीं
उक्त ट्वीट में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक तस्वीर भी थी। जिसे लेकर ये उल्लेख किया गया कि डीलक्स ट्रांसपोर्ट के एक साधन के रूप में हरियाणा रोडवेज के लिए लाल बसें पहले से ही सेवा में हैं। साथ ही, हरियाणा राज्य परिवहन निदेशालय की वेबसाइट पर जाने पर, हमें बुकिंग सेक्शन में लाल वोल्वो की ऐसी ही तस्वीरें मिलीं। इसलिए,अब कहा जा सकता है कि यह दावा सच नहीं है कि हरियाणा रोडवेज की बसों का रंग लाल किया जा रहा है।

सोशल मीडिया में दावा:
सोशल मीडिया में दावा:
- सोशल मीडिया पोस्ट इस दावे के साथ वायरल हो रहे हैं कि हरियाणा रोडवेज की बसों का रंग बदलकर लाल किया जाएगा। जैसे एक तस्वीर के साथ लिखा गया है, ''हरियाणा रोडवेज की बसें अब लाल रंग से रंगेंगी! ये रहा नया लुक।''
जानिए यह है सच्चाई:
हरियाणा रोडवेज की अपनी सफेद और नीली बसों का रंग बदलने की कोई योजना नहीं है। डीलक्स सेवाओं के लिए इसके बेड़े में पहले से ही कुछ लाल वोल्वो बसें हैं। साथ ही जो बसें अभी चल रही हैं वे नीले-सफेद रंग की हैं।

Fact Check
दावा
फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप पर कुछ लोगों की ओर से ये दावा किया जा रहा है कि हरियाणा रोडवेज अपनी बसों का रंग लाल करवाएगी, क्या सच में अब लाल बसें दौड़ेंगी? हम सच्चाई बता रहे हैं
नतीजा
हरियाणा रोडवेज की ओर से बसों का रंग नहीं बदला जा रहा। कुछ लाल बस पहले से हैं।












Click it and Unblock the Notifications