Fact Check: बहरीन के किंग की रक्षा करता है रोबोट बॉडीगार्ड? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि बहरीन के किंग अपने रोबोट बॉडीगार्ड के साथ दुबई आए हैं। करीब 30 सेकेंड के इस वीडियो में एक शख्स सिर पर सफेद रंग के स्कार्फ के साथ देखा जा सकता है, जिसके पीछे पीछे एक रोबोट चल रहा है। रोबोट के साथ ही कुछ अन्य लोग भी इस शख्स के पीछे आते दिख रहे हैं। आपको बता दें बहरीन के किंग के पास कोई रोबोट बॉडीगार्ड नहीं है। हैरानी इस बात की है कि बिना सच्चाई जाने लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दावा किया जा रहा है?
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'बहरीन के किंग अपने रोबोट बॉडीगार्ड के साथ दुबई आए हैं। इस रोबोट में कई कैमरा और पिस्टल लगी हैं। इतिहास में पहली बार तकनीक तेजी से आगे बढ़ रही है। अब राजनेता भी ऐसे बॉडीगार्ड ऑर्डर कर सकते हैं।' हमने इस दावे की पड़ताल की और पाया कि ये झूठा दावा है। वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स बहरीन का किंग नहीं है और रोबोट भी कोई बॉडीगार्ड नहीं है। ये वीडियो ट्विटर के अलावा फेसबुक पर भी एक असमिया न्यूज चैनल द्वारा शेयर किया गया है।

क्या है सच्चाई?
इस रोबोट के बारे में गल्फ न्यूज और खलीजा टाइम्स ने भी रिपोर्ट लिखी थीं। गल्फ न्यूज की 18 फरवरी, 2019 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार 8 फीट लंबा और 80 किलो वजन वाला या ये रोबोट अबु धाबी इंटरनेशनल एग्जीबिशन में था। इस रोबोट का नाम टाइटन है और ये मल्टिलिंग्वल रोबोट है। यह ब्रिटिश कंपनी साइबरस्टीन द्वारा विकसित दुनिया का पहला वाणिज्यिक एंटरटेनमेंट रोबोट आर्टिस्ट है। वहीं खलीजा टाइम्स ने लिखा है कि इसे एग्जीबिशन में आने वाले लोगों के स्वागत के लिए लगाया गया था। इसके साथ ही ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है, जिसमें ये कहा गया हो कि रोबोट में कैमरे और पिस्टल लगी हैं।

यूट्यूब पर भी मौजूद है वीडियो?
इसके साथ ही इस वीडियो का पूरा वर्जन भी 24 फरवरी, 2019 में यूट्यूब पर पोस्ट किया गया था। उसमें भी यही कहा है कि इस 8 फीट लंबे रोबोट ने अबू धाबी में आयोजित यूएई डिफेंस शो में आने वाले लोगों का स्वागत किया है। यूट्यूब पर मौजूद 3 मिनट 28 सेकेंड के वीडियो में रोबोट को चलते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा रोबोट के हाथ और कंधे पर यूएई का झंडा भी दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बहरीन डिफेंस फोर्स (बीडीएफ) के चीफ ऑफ स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल धेयाब बिन साकर अल-नुआइमी यूएई के 2020 के एग्जीबिशन में आए थे।
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर












Click it and Unblock the Notifications