Fact Check:कर्नाटक के सरकारी स्कूल में टीचर सिखा रही हैं हर-हर शंभू गाने पर डांस? जानें वायरल सच
ट्विटर पर शेयर किए गए एक मिनट से अधिक के वीडियो को इस दावे के साथ वायरल किया जा रहा है कि, रायचूर कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल में प्राइमरी बच्चों को पढ़ाने का तरीका।


'हर-हर शंभु' गाने पर महिला टीचर के साथ बच्चों ने किया डांस
ट्विटर पर शेयर किए गए एक मिनट से अधिक के वीडियो को इस दावे के साथ वायरल किया जा रहा है कि, रायचूर कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल में प्राइमरी बच्चों को पढ़ाने का तरीका। वीडियो में अध्यापिका प्राइमरी के छोटे-छोटे बच्चों को "हर हर शंभू" गीत पर बहुत सुंदर तरीके से नृत्य करना सिखा रही है ...! वीडियो को इस गाने की गायिका अभिलिप्सा पांडा के नाम के एक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।
वायरल वीडियो में शेयर की गई गलत जानकारी
हालांकि ये साफ नहीं है कि, ये अभिलिप्सा पांडा का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैं। वायरल वीडियो में एक स्कूल टीचर क्लास में बच्चों के साथ 'हर-हर शंभु' गाने पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं, बच्चे भी महिला टीचर की ताल से ताल मिलाते दिखाई दे रहे हैं। डियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये कर्नाटक के रायचूर के एक सरकारी स्कूल का वीडियो है। जहां एक टीचर ने बच्चों को पढ़ाने का ये तरीका निकाला है।

पड़ताल में सामने आया ये सच
वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कुछ कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर ओपन सर्च किया। इसमें हमें न्यूज चैकर वेबसाइट पर एक खबर मिली। जिसमें बताया गया कि, वीडियो मंगलुरु के जेसीज इंग्लिश मीडियम स्कूल की टीचर वंदना राय का है। वह प्राथमिक क्लास के छात्रों को डांस के जरिए पढ़ा रही हैं। वायरल वीडियो में वंदना ग्रेड-1 कन्नड़ टेक्स्टबुक के गाने ‘चंडीरनेटेक ओडुवनम्मा' पर डांस करती नजर आ रही हैं।

कई साल पुराना है ये वीडियो
रिपोर्ट के मुताबिक,वंदना राय मंगलुरु के जेसीस इंग्लिश मीडियम स्कूल में डांस टीचर हैं। इसके साथ ही हमें जांच के दौरान वंदना राय का यूट्यूब चैनल भी मिला। जहां हमें 23 सितंबर 2022 को अपलोड हुआ यही वीडियो मिला। वहीं सर्च के दौरान हमें टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा सितंबर 2020 में छपी एक रिपोर्ट भी मिली। रिपोर्ट के अनुसार, लॉकडाउन में स्कूल बंद होने के बाद जेसीस इंग्लिश मीडियम स्कूल की टीचर ने वीडियो बनाकर ऑनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ाने की कोशिश की।

ये है वायरल वीडियो का पूरा सच
Newschecker की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे कर्नाटक के उडुपी जिले से हैं। वंदना पिछले तीन साल से जेसीसी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ा रही हैं। उन्होंने एक निजी स्कूल में डांस टीचर के रूप में काम किया है। इससे ये साफ हो गया कि वायरल वीडियो में किया जा रहा दावा आधा सत्य है। वीडियो सरकारी स्कूल का नहीं है, बल्कि एक प्राइवेट स्कूल का है। जो कई साल पुराना है।
Recommended Video


Fact Check
दावा
कर्नाटक के एक सरकारी विद्यालय का 'दृश्य'वीडियो में अध्यापिका प्राइमरी के छोटे-छोटे बच्चों को “हर हर शंभू” गीत पर बहुत सुंदर तरीके से नृत्य करना सिखा रही है ...!
नतीजा
वायरल वीडियो में किया जा रहा दावा आधा सत्य है। वीडियो सरकारी स्कूल का नहीं है, बल्कि एक प्राइवेट स्कूल का है। जो कई साल पुराना है।












Click it and Unblock the Notifications