fact check: दुनिया में महामारी फैलाने की योजना बना रहा था अमेरिका? जानिए वायरल मैसेज का सच
वाशिंगटन, 07 अगस्त: पूरी दुनिया को कोरोना के खिलाफ जंग लड़ते-लड़ते करीब डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त होने जा रहा है। कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और वैक्सीन सबसे बड़ा हथियार है। इस बीच सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर काफी भ्रमित करने वाले मैसेज वायरल हो रहे है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बाइडेन ने खुद स्वीकार किया है कि महामारी की योजना बनाई गई थी। आखिर क्या है इस वायरल वीडियो का सच जानिए...

अमेरिका में जैसे-जैसे कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के फैल रहा है, व्हाइट हाउस कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने में लगा हुआ है क्योंकि वैक्सीन ही है, जो कोरोना को फैलने से रोकने में सहायक है। इस बीच कुछ लोग वायरस और वैक्सीन के बारे में गलत सूचना देना का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि महामारी की योजना बनाई गई थी।
Recommended Video
3 अगस्त को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में दावा किया गया है की बाइडेन ने अनजाने में यह कबूल कर लिया कि अमेरिका दुनिया में महामारी फैलाने की योजना बना रहा था, जिसके चलते पिछले 20 साल से वैक्सीन पर रिसर्च की जा रही है। वायरल वीडियो की शुरुआत बाइडेन की एक क्लिप से होती है, जिसमें एक आवाज कटने से पहले टीकों पर चर्चा की जाती है। सामने आए वीडियो में साफ पता लगता है कि जो बाइडेन के वीडियो को कट करके शेयर किया गया है।
अगर उस बयान की सच्चाई पर गौर करें तो यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन यह नहीं कह रहे थे कि महामारी की योजना पहले से बनाई गई थी। उन्होंने दशकों के वैक्सीन रिसर्च के बारे में बात कर रहे थे, जिसकी वजह से महामारी के बाद कोरोना वैक्सीन में तेजी से विकास को संभव हो पाया। बाइडेन इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि कैसे अन्य कोरोना पर दशकों के चिकित्सा अनुसंधान ने शोधकर्ताओं को COVID-19 टीके विकसित करने में एक प्रमुख शुरुआत दी। जिससे साफ हो गया कि बाइडेन ने यह नहीं कहा कि उन्होंने या सरकार में किसी और ने COVID-19 महामारी की योजना बनाई थी।

Fact Check
दावा
बाइडेन ने स्वीकार किया कि महामारी की योजना बनाई गई थी।
नतीजा
यह दावा पूरी तरह से गलत है।












Click it and Unblock the Notifications