Fact Check: क्‍या बुलेट ट्रेन निर्माण के कारण गुजरात के वडोदरा में आई बाढ़? जानें क्या हैं वायरल दावे का सच

Fact Check: गुजरात के वडोदरा शहर में हाल ही में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। विश्वामित्री नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से शहर में पानी भर गया। इस स्थिति के बीच सोशल मीडिया पर कई भ्रामक वीडियो (फेक वीडियो) सामने आए हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि बुलेट ट्रेन परियोजना की वजह से कई जगहों पर नदी के प्रवाह को रोक दिया गया। जिससे बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा यह दावा गलत है।

Vadodara flood

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल ह रहा है। इस वीडियो में गूगल मैप्स का उपयोग करते है, यह दिखाने की कोशिश की गई है कि बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए बनाए गए अस्थायी बांधों ने विभिन्न बिंदुओं पर नदी को अवरुद्ध कर दिया, जिससे पानी का प्रवाह कम हो गया और बाद में बाढ़ आ गई।

वायरल वीडियो पर भारतीय रेलवे ने दी प्रतिक्रिया
भारतीय रेलवे ने इन दावों का खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बुलेट ट्रेन परियोजना के कारण नदी की रुकावटों को दिखाने वाला वीडियो भ्रामक है। रेलवे के मुताबिक,वीडियो में इस्तेमाल की गई सैटेलाइट तस्वीरें मानसून के मौसम से पहले की हैं।

भारी बारिश की आशंका को देखते हुए नदी पर बनाए गए अस्थायी पहुंच मार्गों को मानसून शुरू होने से पहले ही हटा दिया (तोड़ दिया) गया था। यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि भारी बारिश के दौरान नदी का प्रवाह बाधित न हो।

सोशल मीडिया पर गलत सूचना
वायरल वीडियो के कैप्शन में ये भी लिखा गया है कि 'इसी वजह से वडोदरा की विश्वमित्री नदी वडोदरा में भारी बाढ़ की स्थिति पैदा हुई। बुलेट ट्रेन के लिए अस्थायी संपर्क मार्ग बनाने के लिए, कई स्थानों पर नदी के बहाव को अवरुद्ध कर दिया गया है'।

हालांकि, ये दावे गलत हैं। भारतीय रेलवे ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी निर्माण गतिविधियों ने किसी भी तरह से नदी के प्राकृतिक प्रवाह को बाधित नहीं किया। उन्होंने मानसून की बारिश शुरू होने से पहले ही सभी अस्थायी संरचनाओं को हटा दिया था।

Fact Check

दावा

दावा: बुलेट ट्रेन परियोजना की वजह से गुजरात के वडोदरा में कई जगहों पर नदी के प्रवाह को रोक दिया गया। जिससे बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए।

नतीजा

नतीजा: भारतीय रेलवे ने इन दावों का खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बुलेट ट्रेन परियोजना के कारण नदी की रुकावटों को दिखाने वाला वीडियो भ्रामक है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+