Fact check: क्या PM मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं? जानें क्या है हकीकत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 24 मार्च 2020 को देश में कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान करते हुए देश को संबोधित किया था। इस घोषणा के एक साल बाद आज एक बार फिर से लोग सोशल मीडिया और इंटरनेट पर पीएम मोदी के संबोधन को सर्च कर रहे हैं। इंटरनेट पर आज सबसे अधिक सर्च किया जाना वाला टॉपिक है- क्या पीएम मोदी आज देश को संबोधित करेंगे?

इसके अलावा कई चैट्स ग्रुप पर भी इसी तरह की एक न्यूज सर्कुलेट हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, पीएम मोदी एक साल बाद आज ही दिन एक बार फिर से देश को संबोधित करने वाले हैं। वन इंडिया की फैक्ट चेक टीम ने वायरल हो रहे इस मैसेज की पड़ताल की है। जांच में सामने आया है कि, यह वायरल मैसेज फर्जी है। पीएम मोदी आज देश को संबोधित नहीं करने वाले हैं।
आज रात पीएम द्वारा राष्ट्र को संबोधित करने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि, अगर पीएम मोदी देश को संबोधित करते है तो उसकी जानकारी एक दिन पहले उनके अधिकारिक ट्विटर अकाउंट और पीएमओ(प्रधानमंत्री कार्यालय) की अधिकारिक अकाउंट से साझा कर दी जाती है। अभी तक इन दोनों अकाउंट से इस तरह की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इसे साफ होता है कि, पीएम मोदी के संबोधन की जानकारी फर्जी है।
हालांकि पीएम मोदी आज तीन अलग राज्यों में जरूर जनसभाएं संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी की पहली जनसभा पश्चिम बंगाल के काठी में करने वाले हैं, दूसरी सभा असम के बिहपुर और सिपाझर में करेंगे इसके अलावा वे तमिलनाडु, केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बता दें कि इन राज्यों में 2 मई को मतदान होने वाले हैं।

Fact Check
दावा
PM मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं
नतीजा
यह वायरल मैसेज फर्जी है। पीएम मोदी आज देश को संबोधित नहीं करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications