Fact Check: क्या गोबर खाने वाले डॉक्टर की हालत है खराब, अस्पताल में हैं भर्ती?

नई दिल्ली, 15 दिसंबर। पिछले दिनों हरियाणा के करनाल जिले के एक डॉक्टर, जिनका नाम डॉ. मनोज मित्तल है, का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वो गाय का गोबर खाते नजर आए थे। वो काफी दिनों तक सुर्खियों में छाए हुए थे तो वहीं अब एक बीमार व्यक्ति की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैं, उसके शरीर में बहुत सारी ट्यूब लगी हैं और वो बहुत गंभीर हालत में नजर आ रहा है।

 डॉ. मनोज मित्तल गंभीर हालत में अस्पताल में हैं भर्ती?

डॉ. मनोज मित्तल गंभीर हालत में अस्पताल में हैं भर्ती?

दावा किया जा रहा है कि 'ये बीमार व्यक्ति डॉ मनोज मित्तल ही हैं, जिनकी हालत गोबर खाने से खराब हो गई है। गोबर खाने के कारण उनके पूरे शरीर में इंफेक्शन हो गया है और इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।' इस तस्वीर के वायरल होते ही लोग सोशल मीडिया पर डॉ मनोज मित्तल का मजाक उड़ाने लगे और कहने लगे कि अब फर्जी डॉक्टर का दिमाग सही हो गया होगा?

गाय का गोबर खाते हुए MBBS डॉक्टर का VIDEO वायरल, कहा-'रोज खाएं गर्भवती महिलाएं ...'

 'बिग ब्रेकिंग न्यूज हरियाणा' ने किया दावा

'बिग ब्रेकिंग न्यूज हरियाणा' ने किया दावा

इस खबर को 'बिग ब्रेकिंग न्यूज हरियाणा' ने ब्रेक किया था, उसने अपने फेसबुक पर बीमार व्यक्ति की तस्वीर को पोस्ट की और लिखा कि 'करनाल का MBBS डॉक्टर जो दूसरों को गोबर खाने की सलाह देता था, खुद गोबर खा खा कर पेट में इन्फेक्शन कर बैठा पहुंचा मेडिकल'

 'बिग ब्रेकिंग न्यूज हरियाणा' का दावा गलत

'बिग ब्रेकिंग न्यूज हरियाणा' का दावा गलत

अब उसके दावों में कितनी सच्चाई थी, ये जानने के लिए 'दी लल्लनटॉप' ने पड़ताल की तो पता चला कि 'बिग ब्रेकिंग न्यूज हरियाणा' का दावा पूरी तरह से फेक है। डॉ. मनोज मित्तल को कुछ नहीं हुआ है, वो पूरी तरह से तंदरूस्त हैं और करनाल में मरीजों और गायों की सेवा में जुटे हुए हैं। वायरल तस्वीर उनकी नहीं है बल्कि जो व्यक्ति तस्वीर में नजर आ रहा है उसका नाम बिधान थापा है, जो कि नेपाल का रहने वाला है, जिसके बारे में AFP ने साल फरवरी में लोगों को जानकारी दी थी, वो उस समय बीमार होने की वजह से अस्पताल में एडमिट हुआ था। AFP ने रिवर्स इमेज सर्च की मदद से वायरल तस्वीर का सच लोगों के सामने पेश किया।

 वायरल तस्वीर पूरी तरह से गलत

वायरल तस्वीर पूरी तरह से गलत

तो वहीं IBN24 News Network पर 14 दिसंबर, 2021 को डॉ. मनोज मित्तल ने खुद ही अपने और वायरल तस्वीर के बारे में सच बयां किया है। उन्होंने कहा कि 'वायरल तस्वीर पूरी तरह से गलत है। मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। हर किसी की अपनी सोच और समझ होती है। मेरे गोबर खाने वाली बात से बहुत लोग इत्तफाक नहीं रखते हैं तो इस बारे में किसी को कुछ नहीं सकता हूं। मैं तो अपनी बात पर पूरी तरह से कायम हूं और मुझे जो लगा वो कह दिया, अब लोग गोबर खाएं या नहीं, ये उनकी इच्छा पर निर्भर है।'

क्या था डॉ. मनोज मित्तल ने?

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मित्तल का मानना है कि 'गोबर और गोमूत्र अमृत की तरह हैं। गाय का गोबर बहुत पवित्र और ताकत देने वाला होता है। गाय का गोबर महिलाओं के गर्भ को भी पवित्र करता है इसलिए जो गर्भवती महिला इसे खाती है तो उसे अंदर से मजबूती हासिल होती है और उसकी नॉर्मल डिलीवरी ही होगी और उसे सिजेरियन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।'

Fact Check

दावा

https://www.thelallantop.com/factcheck/false-claim-that-dr-manoj-mittal-who-eats-cow-dung-was-admitted-to-the-hospital-due-to-infection/

नतीजा

गोबर खाने वाले डॉ. मनोज मित्तल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती बताया जा रहा है, हालांकि ये खबर पूरी तरह से गलत है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+