Fact check: क्या बीजापुर नक्सली हमले के बाद सच में गिरफ्तार हुआ बीजेपी नेता, जानें हकीकत

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में शनिवार को हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 22 जवान मारे गए थे और 32 घायल हैं। वहीं सीआरपीएफ़ का एक जवान अब भी लापता है। बताया जा रहा है कि वह अभी नक्सलियों के कब्जे में है। हमले के तुरंत बाद एक अखबर की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे लिखा है कि इस हमले के संबंध में बीजेपी नेता को गिरफ्तार किया गया है।

Fact check is BJP leaders arrest for helping Maoists linked to Bijapur attack

कई फ़ेसबुक यूजर्स ने सैनिकों के शव ले जाते हुए एक हिंदी अखबार का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है, "छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में 24 शहीद, 31 घायल। इसी खबर के नीचे साइड में एक और खबर छपी हुई है। जिसमे लिखा गया है कि, बीजेपी नेता समेत दो गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस अखबार की क्लिप को जमकर अलग-अलग शीर्षक से शेयर कर रहे हैं।

वनइंडिया की फैक्ट चेक टीम ने जब इस वायरल फोटो की पड़ताल की तो पता चला कि, सोशल मीडिया पर घूम रही यह तस्वीर फर्जी है। इसे मॉर्फ्ड किया गया है। यह वायरल क्लिप enavabharat.com की है। माओवादियों का समर्थन करने के आरोप में छत्तीसगढ़ में एक स्थानीय भाजपा नेता सहित दो लोगों को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। घटना का बीजापुर में हाल के घात से कोई संबंध नहीं है जहां 20 से अधिक जवानों ने अपनी जान गंवाई।

वायरल हो रही अख़बार की क्लिपिंग के स्क्रीनशॉट में बीजापुर माओवादी हमले की बड़ी सी तस्वीर लगी हुई है। जिसमें अधिकारी अपने शहीद साथी को ताबूत में ले जाते हुए दिख रहे हैं। जह हमने अखबार के पांच अप्रैल के एडिशन को चैक किया तो उसमें कुछ और ही खबर नीचे लगी हुई दिखी। इससे साफ होता है कि, वायरल हो रही अखबार की क्लिप को मॉर्फ़्ड किया गया है। इस हमले के बाद किसी भी बीजेपी नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Fact Check

दावा

बीजापुर नक्सली हमले के संबंध में बीजेपी नेता को गिरफ्तार किया गया है।

नतीजा

सोशल मीडिया पर घूम रही यह तस्वीर फर्जी है। इसे मॉर्फ्ड किया गया है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+