Fact-Check: कर्नाटक में देश से हिंदुओं को निकालने की बात, जानिए राहुल गांधी को लेकर वायरल दावे का पूरा सच
कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी के बयान को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने हिंदुओं के लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया है। इस दावे की हकीकत जानने के लिए इसकी पड़ताल की गई तो सच सामने आया।

Fact-Check about Rahul Gandhi Statement: कर्नाटक चुनाव के बीच एक वीडियो ट्वीट वायरल हुआ, जिसने लोंगो का ध्यान खींच। वीडियो इस कैप्शन के साथ शेयर किया किया गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक जनसभा में देश से हिंदुओं और हिंदुत्ववादियों की निकालने बात कही। इस विडियो को बाद में एक ट्वीटर अकाउंट से रिट्वीट करते हुए बीजेपी को निशाने पर लिया गया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जनसभा का एक लंबा वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया गया। जिसमें गांधी को लोगों से हिंदुत्ववादियों को बाहर निकालने और हिंदुओं के शासन को वापस लाने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है। इस विडियो को इंटनेट पर तेजी से वायर किया गया। जिसके जरिए दावा किया गया कि राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुओं और 'हिंदुत्ववादियों' दोनों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए।
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद ट्वीटर अकाउंट @Mallika52160729 (Mallikarjuna N1986) पर इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए कन्नड भाषा में लिखा गया लिखा गया, "...अब देखना यह है कि देशद्रोही कौन है। हिन्दुओं और हिंदुत्व को इस देश से बाहर निकालने की बात कौन कह रहा, हिंदुओं और हिंदुत्व के जरिए बीजेपी को देश से बाहर निकाल देना चाहिए।"

वायरल पोस्ट की पड़ताल ये पता चला कि ये वीडियो यह वीडियो 2022 में भी वायरल हुआ था। ऐसी पोस्ट के आर्काइव लिंक भी देखे गए। सच ये है कि वीडियो को पूरा नहीं दिखाया गया। उसकी एक क्लिप को लेकर अधूरे वीडियो के जरिए भ्रामक दावा किया जा रहा है। यह वीडियो दिसंबर 2021 का है, जब गांधी राजस्थान के जयपुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे और देश में बढ़ती कीमतों का विरोध कर रहे थे।

Fact Check
दावा
राहुल गांधी की एक जनसभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया गया कि उन्होंने कर्नाटक में देश की सत्ता से हिंदुओं और हिंदुत्ववादियों को बाहर निकालनी बात कही।
नतीजा
वायरल वीडियो पुराना है। वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। वायरल दावा पड़ताल में फर्जी पाया गया। वर्ष 2022 में भी ये वीडियो वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications