Fact check: क्या चीनी सैनिकों ने लद्दाख में बंकर पर किया कब्जा, जानिए वायरल तस्वीर का सच
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच लद्दाख से लगी सीमा पर पिछले कई महीनों से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस सप्ताह एक बार फिर दोनों देशों के सैनिकों के बीच तनाव देखने को मिला है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि भारत और चीन के सैनिकों के बीच भारी संघर्ष हुआ है। पोस्ट का दावा है कि चीनी सैनिक लद्दाख में एक बंकर पर कब्जा कर रहे हैं।

वन इंडिया ने वायरल पोस्ट के इस दावे की पड़ताल की है। वन इंडिया ने पाया कि वायरल तस्वीर पुरानी है और साथ में किया जा रहा दावा फर्जी है । यह भारत-चीन मानवीय सहायता और आपदा राहत के एक संयुक्त अभ्यास की तस्वीर है जो लद्दाख में अक्टूबर 2016 में आयोजित की गई थी। भारत-चीन के बीच अक्तूबर 2016 को हुए मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट्स मिली।
Joint Sino-Indian Humanitarian Assistance & Disaster Relief Exercise conducted by soldiers in Ladakh.@adgpi pic.twitter.com/x1GIF2OzdP
— NorthernComd.IA (@NorthernComd_IA) October 20, 2016
वायरल तस्वीर के दावों की पड़ताल करने के लिए हमने तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च में खोजा। इस तस्वीर से संबंधित हमें कई लेख मिले। ये तस्वीरें भारतीय सेना के उत्तरी कमान के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यही तस्वीर मिली। उत्तरी कमान ने 20 अक्तूबर 2016 को तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि "लद्दाख में सैनिकों द्वारा आयोजित संयुक्त चीन-भारतीय मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास।
न्यूज एजेंसी पीटीआई में 19 अक्टूबर 2016 को छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने बचाव कार्य, चिकित्सा सहायता प्रदान करने के कार्य किए। भारत और चीन के बीच संयुक्त अभ्यास की इस श्रृंखला का उद्देश्य दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने, शांति और सौहार्द बनाए रखने का प्रयास करना था। इस श्रंखला की पहली एक्सरसाइज फरवरी 2016 में हुई थी |

Fact Check
दावा
चीनी सैनिक लद्दाख में एक बंकर पर कब्जा कर रहे हैं
नतीजा
वायरल तस्वीर पुरानी है और साथ में किया जा रहा दावा फर्जी है । यह भारत-चीन मानवीय सहायता और आपदा राहत के एक संयुक्त अभ्यास की तस्वीर है।












Click it and Unblock the Notifications