Fact Check: जींस पहने लड़की बताई जा रही है हिजाब गर्ल मुस्कान, जानें क्या है सच?

नई दिल्ली, 11 फरवरी: कर्नाटक में हिजाब पर छिड़ा विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस विवाद के बीच सोशल मीडिया पर इसम मुद्दे को लेकर तरह की फर्जी खबरें और अफवाहें वायरल होनी शुरू हो गई हैं। इस हिजाब विवाद में मांड्या शहर में स्थित 'पीईएस कॉलेज ऑफ आर्ट्स की एक मुस्लिम स्टूडेंट मुस्कान पिछले दिनों सोशल मीडिया पर छाई रही हैं। मुस्कान को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की फेक न्यूज वायरल हो रही हैं।

मुस्कान को हिजाब पहनकर स्कूल जाते वक्त युवकों ने घेर लिया था

मुस्कान को हिजाब पहनकर स्कूल जाते वक्त युवकों ने घेर लिया था

दरअसल पिछले दिन हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंची मुस्कान को भगवा गमछे वाले कुछ युवकों ने परेशान किया। इन लड़कों ने जय श्रीराम के नारे लगाए तो इसके जवाब में मुस्कान ने उनके सामने 'अल्लाहू अकबर' के नारे लगाए। जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। मुस्कान के इस कदम से खफा कुछ लोग उसे निशाना बनाकर लगातार कुछ तस्वीरों को वायरल कर रहे हैं।

वायरल तस्वीरों के साथ किया जा रहा है ये दावा

वायरल तस्वीरों के साथ किया जा रहा है ये दावा

इन तस्वीरों में दावा किया जा रहा है कि, वो स्कूल तो हिजाब पहन कर जाना चाहती हैं, लेकिन घूमने-फिरने के लिए उन्हें हिजाब की जरूरत महसूस नहीं होती। इन तस्वीरों को शेयर कर ये दावा करने की कोशिश हो रही है कि मुस्कान आमतौर पर जींस टीशर्ट में फोटो खिंचाती हैं और स्कूल जाते वक्त प्रोपेगैंडा के लिए उन्होंने हिजाब और बुर्का पहना। इस कोलाज की पहली फोटो में एक लड़की जींस-टी-शर्ट पहन कर किसी पार्क में बैठी है। वहीं, दूसरी फोटो उस समय की है जब कॉलेज में उनका लड़कों से आमना-सामना हुआ था।

फैक्ट चैक में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

फैक्ट चैक में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

वायरल कोलाज की पहली फोटो को उनकी आम जिंदगी बताया जा रहा है और दूसरी फोटो को प्रोपेगैंडा जिंदगी बताया गया है। इसी मामले से जुड़ा चार तस्वीरों का एक और कोलाज वायरल है। इस कोलाज के जरिये मुस्लिम लड़कियों पर तंज कसते हुए लिखा गया कि वो बर्गर-पिज्जा खाने तो आधुनिक कपड़े पहन कर जाती हैं लेकिन स्कूल जाते समय उन्हें हिजाब चाहिए। वन इंडिया ने वायरल तस्वीरों की पड़ताल की है। जिससे चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है।

नजमा 'जनता दल सेक्युलर' पार्टी की सदस्य हैं

नजमा 'जनता दल सेक्युलर' पार्टी की सदस्य हैं

जब हमने जींस में वायरल हो रही तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च में खोजा तो हमें यही फोटो नजमा नजीर नाम की फेसबुक प्रोफाइल में मिली। फेसबुक पर ये फोटो 13 जुलाई, 2018 को अपलोड की गई थी। इस फेसबुक अकाउंट की कई अन्य तस्वीरों को देखने पर साफ पता चलता है कि, ये फोटो नजमा की हैं, लेकिन इन फोटो को मुस्कान का बताकर वायरल किया जा रहा है। फैक्ट चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज से बातचीत में नजमा नज़ीर ने ये पुष्टि की कि वायरल हो रही फोटो में वही हैं। नजमा नजीर के फेसबुक अकाउंट से पता चलता है कि वे 'जनता दल सेक्युलर' पार्टी की सदस्य हैं। इससे साफ होता है कि सोशल मीडिया पर मुस्कान को बदनाम करने के लिए गलत फोटो का इस्तेमाल किया गया है।

https://hindi.oneindia.com/photos/the-world-s-highest-railway-bridge-in-jammu-kashmir-is-above-clouds-oi75277.html

Fact Check

दावा

वायरल तस्वीरों में दावा किया जा रहा है कि‘हिजाब गर्ल’ मुस्कान स्कूल तो हिजाब पहन कर जाना चाहती हैं, लेकिन घूमने-फिरने के लिए वो जींस-टी-शर्ट पहनती है।

नतीजा

जब हमने जींस में वायरल हो रही तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च में खोजा तो हमें यही फोटो नजमा नजीर नाम की फेसबुक प्रोफाइल में मिली। जींस वाली लड़की मुस्कान नहीं है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+