Fact Check: क्या हिमाचल में बादल फटा है? बिल्डिंग भी ध्वस्त हो गई, जानें खबर की सच्चाई
Cloud burst in Himachal Pradesh: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हिमाचल प्रदेश में 9 जुलाई से भारी बारिश के बाद हुई तबाही के हालिया दृश्य हैं। इसमें बादल फटने की घटना को दिखाया जा रहा है। साथ ही लोगों के भागने की तस्वीर भी सामने आ रही है। इतना ही नहीं एक बिल्डिंग ध्वस्त होने की तस्वीर भी सामने आ रही है।
क्या है इस खबर की सच्चाई
द क्विंट द्वारा किए गए फैक्ट चेक के मुताबिक इमारत ढहने वाला वीडियो शिमला का है लेकिन यह 2021 का है। वहीं बादल फटने का वीडियो 2016 का है और इंडोनेशिया के संगीहे का है।

कैसे सच्चाई आई सामने?
द क्विंट के मुताबिक हिंदुस्तान टाइम्स की एक वीडियो रिपोर्ट मिली, जिसमें पहाड़ी इलाके में एक इमारत के ढहने का वही वीडियो था। वीडियो 1 अक्टूबर 2021 को अपलोड किया गया था और कहा गया है कि 30 सितंबर 2021 को शिमला के कच्ची घाटी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत ढह गई थी। यह भी कहा गया कि यह ढहना भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण हुआ था।
यहां देखें फेक वीडियो...

Fact Check
दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हिमाचल प्रदेश में 9 जुलाई से भारी बारिश के बाद हुई तबाही के हालिया दृश्य हैं।
नतीजा
द क्विंट द्वारा किए गए फैक्ट चेक के मुताबिक इमारत ढहने वाला वीडियो शिमला का है लेकिन यह 2021 का है। वहीं बादल फटने का वीडियो 2016 का है और इंडोनेशिया के संगीहे का है।












Click it and Unblock the Notifications