Fact Check: 'जश्न-ए-रोशनी' कार्यक्रम आयोजित कर रहा FSSAI, जानें इस वायरल दावे का सच
Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कई खबरें बहुत तेजी से वायरल हो जाती हैं। लेकिन इसमें कई खबरें फर्जी भी होती हैं और सच्ची भी। ऐसी वायरल खबरों का फैक्ट चेक करते हैं। फैक्ट चेक से पता चलता है, कौनसी खबरें सही हैं और कौनसी फर्जी।
लेकिन इस बीच कई बार ऐसा होता है कि जब तक खबरें की पुष्टि हो, तब तक खबर बहुत तेजी से फैल जाती है और लोगों के बीच फर्जी खबर चली जाती है। ऐसी ही एक खबर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। इसका फैक्ट चेक किया गया तो इसकी सच लोगों के सामने आया है।

'जश्न-ए-रोशनी' कार्यक्रम की खबर सोशल मीडिया पर वायरल
दरअसल, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ओर से 'जश्न-ए-रोशनी' नाम से कार्यक्रम आयोजित करने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पर FSSAI ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसके बारे में सच बताया है।
सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीर को FSSAI ने नहीं किया एप्रूव
FSSAI ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण जश्न-ए-रोशनी नाम से कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहा है। सोशल मीडिया में प्रसारित खबरें फर्जी है। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीर FSSAI की ओर से एप्रूव नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- Fuel Prices 01 November: क्या LPG की तरह पेट्रोल के भी दाम बढ़े? चेक करें यहां

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications