Fact Check: काबुल आतंकी हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की वायरल तस्वीर का, जानें क्या है सच?
Fact Check: काबुल आतंकी हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की वायरल तस्वीर का, जानें क्या है सच?
नई दिल्ली, 29 अगस्त: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद 26 अगस्त को काबुल एयरपोर्ट पर हुए आतंकी हमले में 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। एक के बाद एक हुए दो बम विस्फोट में अमेरिकी सैनिकों सहित 103 से अधिक लोग मारे गए थे। इस घटना के कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर अमेरिकी सैनिकों की एक कोलाज वाली फोटो वायरल हो रही है, जिसको लेकर ये दावा किया जा रहा है कि ये उन अमेरिकी सैनिकों की तस्वीर है,जो काबुल आतंकी हमले में मारे गए थे। इस कोलाज वाली फोटो को फेसबुक, ट्विटर पर कई जगह लोगों ने शेयर किया है।

ऐसे ही एक फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, ''इन वीरों के परिवारों और दोस्तों के लिए प्रार्थना कीजिए।जिन्होंने बहादुरी से अफगानिस्तान में अमेरिकियों और अमेरिका के दोस्तों की सेवा की और अपना सब कुछ बलिदान कर दिया।'' लोग इस तस्वीर को शेयर कर अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
आइए जानें इस तस्वीर का क्या है सच?
इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। तस्वीर में दिखाई दे रहे सैनिकों का काबुल एयरपोर्ट पर मारे गए अमेरिकी सैनिकों से कोई लेना-देना नहीं है। कोलाज तस्वीर मिसिसिपी में 2017 के सैन्य विमान दुर्घटना में मारे गए अमेरिकी सेवा सदस्यों के हैं।
कोलाज तस्वीर की रिवर्स सर्च करने पर 2017 में एबीसी न्यूज की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें कोलाज तस्वीर वाले लोगों को देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक 0 जुलाई 2017 को एक सैन्य ईंधन भरने वाले विमान दुर्घटना में 15 मरीन और एक नेवी कोरमैन की मौत हो गई थी।

यह घटना ग्रामीण उत्तरी मिसिसिपी में हुई जब एक केसी-130 हरक्यूलिस विमान कैलिफोर्निया के एल सेंट्रो में एक नौसेना सुविधा के लिए उपकरण और लोगों को ले जा रहा था।
इसके अलावा इस तस्वीरों से जुड़ी खबरें 2017 में द वाशिंगटन पोस्ट, द न्यूयॉर्क टाइम्स और यूएसए टुडे में छपी थी। ये 16 अमेरिकी सैनिक मिसिसिपी में एक विमान दुर्घटना में मारे गए थे।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि कोलाज में दिख रहे सैनिक काबुल आतंकी हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिक हैं।
नतीजा
काबुल आतंकी हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिकों ये की ये तस्वीर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications