Fact Check: क्या केजरीवाल की गुजरात रैली में उमड़ा जन सैलाब, जानिए वायरल वीडियो का सच
Fact Check: क्या केजरीवाल की गुजरात रैली में उमड़ा जन सैलाब, जानिए वायरल वीडियो का सच
नई दिल्ली, 06 अक्टूबर: सोशल मीडिया पर आए दिन राजनीतिक जन-सभाएं और नेताओं के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो गलत दावों के साथ भी शेयर किए जाते हैं। कई चीजों का गलत तरीके से तोड़-मोड़कर सोशल मीडिया पर पेश किया जाता है, ऐसा ही एक वीडियो दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मखिया अरविंद केजरीवाल का वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल की रैली में भारी भीड़ देखी गई है। हालांकि ये वीडियो गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। आइए जानें क्या है वायरल वीडियो का सच?

जानिए वायरल वीडियो में क्या?
वायरल वीडियो में केजरीवाल के नेतृत्व में आप की रैली के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा होती दिख रही है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि बसों और अन्य वाहनों के साथ-साथ जमीन पर बैठे लोगों से मैदान खचाखच भरा हुआ है। हालांकि वीडियो की क्वालिटी थोड़ी खराब है, इसलिए ये साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रहा कि रैली को कौन संबोधित कर रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो गुजरात की है और रैली को आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल संबोधित कर रहे हैं। उन्ही को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे हैं।

क्या सच में है ये गुजरात का वीडियो
इस वीडियो के कीफ्रेम की रिवर्स सर्च करने पर पाया गया कि ये वीडियो इस साल का है ही नहीं और ना ही गुजरात का है। कीफ्रेम की रिवर्स सर्च में हमें पता चला कि ये वीडियो 22 मार्च 2021 को कई ट्विटर यूजर्स द्वारा अपलोड किया गया था। वीडियो गुजरात की नहीं बल्कि पंजाब के मोगा महापंचायत का है।

बसों पर पंजाबी भाषा में लिखा था टेक्स्ट
इसी इवेंट का एक हाई रेजोल्यूशन वायरल वीडियो भी 21 मार्च 2021 को अपलोड किया गया था। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बसों पर पंजाबी भाषा में टेक्स्ट लिखा था। इससे साफ हो गया कि बसें पंजाब की हैं। बता दें कि किसान महापंचायत का आयोजन आप द्वारा केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किया गया था जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया था।

Fact Check
दावा
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की गुजरात रैली में भारी भीड़ देखी गई है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
नतीजा
नहीं, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की गुजरात रैली का ये वीडियो नहीं है। ये वीडियो गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications