Fact Check: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भारत को हराने के बाद वर्ल्ड ट्रॉफी 'फिलिस्तीन' को की समर्पित? क्या है सच?
Fact Check Travis Head: आईसीसी क्रिकेट विश्वकप-2023 में ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत हुई है। ऑस्ट्रेलिया फाइनल में भारत को हराकर छठी बार चैंपियन बनी है। वर्ल्ड कप फाइनल के बाद ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम को लेकर कई दावे सोशल मीडिया पर कई दावे किए गए हैं। जिसमें कई झूठ दावे किए गए हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि ऑस्ट्रेलियाई स्टार क्रिकेटर ट्रेविस हेड ने चैंपियनशिप वर्ल्ड कप फिलिस्तीनियों को समर्पित की है। आइए जानें क्या है इस दावे का सच?
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ पोस्ट के मुताबिक, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले क्रिकेटर ट्रैविस हेड ने वर्ल्ड ट्रॉफी 'फिलिस्तीन' को की समर्पित की है। इतना ही नहीं कुछ ने ये दावा किया है कि ट्रेविस हेड ने पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें वह बैट गिफ्ट में दिया था, जिनसे उन्होंने टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ रन बनाए।

इनमें से कई पोस्ट में कथित तौर पर ट्रेविस हेड के नाम वाली अकाउंट से की गई पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शामिल है। पोस्ट में लिखा गया है, ''मैं इस जीत को फिलिस्तीन के निर्दोष लोगों को समर्पित करता हूं। पूरी दुनिया में शांति बनी रहे। बैट के लिए बाबर आजम को को विशेष धन्यवाद, यह हमेशा मेरे लिए भाग्यशाली साबित हुआ।'' (पोस्ट का स्क्रीनशॉट ये रहा)

क्या है सच?
वनइंडिया की टीम ने जब ट्रेविस हेड सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला तो पता चला कि उन्होंने 'वर्ल्ड ट्रॉफी 'फिलिस्तीन' को समर्पित करने वाली कोई पोस्ट नहीं की है। ट्रेविस हेड के इंस्टाग्राम अकाउंट @travishead34 पर कोई पोस्ट नहीं। वहीं एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्रेविस हेड का कोई अधिकारिक (वैरिफाइड) अकाउंट नहीं है। असल में हेड की इंस्टाग्राम एकमात्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो वैरिफाइड है।

ट्रेविस हेड ने ऐसा कुछ किया होता तो वो सुर्खियां बन जाती
अगर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रेविस हेड ने विश्व कप ट्रॉफी फिलिस्तीनियों को समर्पित की होती, तो यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बन जाती। हालांकि, हमारी खोज से ऐसे दावे का समर्थन करने वाली कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली। कहीं किसी इंटरव्यू या खबर में ट्रेविस हेड द्वारा ऑस्ट्रेलिया की जीत को फिलिस्तीनियों को समर्पित करने की कोई रिपोर्ट नहीं है।
वायरल स्क्रीनशॉट के पीछे की कहानी
असल में जिस आईडी से ये पोस्ट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर की गई है, वो ट्रेविस हेड का पैरोडी अकाउंट @TravisHead_07 है। वायरल पोस्ट पर आप इस ''लिंक'' पर देख सकते हैं।

इस अकाउंट के बॉयो में साफ-साफ लिखा है कि ये एक पैरोडी अकाउंट है। अगस्त 2023 में इस अकाउंट को बनाया गया है। ये पोस्ट 19 नवंबर 2023 को की गई थी। जो अब वायरल हुआ है। इस अकाउंट ने इससे पहले भी कई फिलिस्तीन समर्थक पोस्ट भी किए हैं।

Fact Check
दावा
दावा: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रेविस हेड ने वर्ल्ड कप-2023 की ट्रॉफी फिलिस्तीनियों को समर्पित की है।
नतीजा
सच: नहीं, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रेविस हेड ने वर्ल्ड कप-2023 की ट्रॉफी फिलिस्तीनियों को समर्पित नहीं की है। उन्होंने ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications