Fact Check: 'मैं महिला नहीं हूं', BJP उम्मीदवार माधवी लता का वीडियो वायरल, सच जान जनता रह गई हैरान
Fact Check (Kompella Madhavi Latha): भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हैदराबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार माधवी लता का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर माधवी लता के 'महिला होने' को लेकर यूजर्स बातें कर रहे हैं।
माधवी लता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही हैं कि, 'मैं महिला नहीं हूं...बार-बार मुझे आप लोग महिला-महिला मत कहिए...'। माधवी लता के इस वीडियो को शेयर कर यूजर्स कह रहे हैं कि, 'महिला नहीं हो तो आखिर क्या हो...' अब माधवी लता के वायरल वीडियो का सच सामने आ गया है।

क्या है माधवी लता के वायरल वीडियो का सच?
माधवी लता के इस वीडियो को शेयर कर एक यूजर्स ने लिखा है, '' मैं महिला नहीं हूं''...'फिर क्या है ये'। इस वायरल वीडियो पर 8 हजार से ज्यादा व्यूज हैं। वीडियो पर कई यूजर्स ने माधवी लता के शक्ल-सूरत को लेकर भी कमेंट किया है।
मैं महिला नहीं हूं
— Mr_CooL (@MR_CooL77777) April 21, 2024
फिर क्या है ये 👇 #MadhaviLatha #owaisi pic.twitter.com/jezyoVli2Y
असल में माधवी लता का ये वीडियो आधा-अधूरा संपादित कर गलत इरादों के साथ वायरल किया जा रहा है। "मैं एक महिला नहीं हूं," को क्रॉप किया गया है और गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
Boomlive.in के फैक्ट चेक के मुताबिक माधवी लता वीडियो को गलत संदर्भ में संपादित (एडिट) किया गया है। ताकि यह झूठा दावा किया जा सके कि माधवी लता कहा है कि वह एक महिला नहीं हैं। माधवी लता असल वीडियो में कहती हैं, ''मैं सिर्फ एक महिला नहीं हैं, बल्कि स्वयं शक्ति हूं।''
माधवी लता के वायरल वीडियो का Fact Check कैसे किया गया? क्या था उनका पूरा बयान
जब आप वायरल वीडियो देखेंगे तो आपको पता लगेगा कि माधवी लता के हाथ में हिंदी न्यूज चैनल 'न्यूज नेशन' का लोगो लगा हुआ माइक है। 'माधवी लता' कीवर्ड डालकर जब आप 'न्यूज नेशन' के यूट्यूब चैनल पर वीडियो खोजेंगे तो आपको 3 मार्च 2024 को अपलोड किया गया माधवी लता का इंटरव्यू वीडियो देखने को मिलेगा।
वीडियो में माधवी लता लता ने वही साड़ी पहनी हुई है जो वायरल वीडियो में पहनी दिख रही हैं। वीडियो में वह भाजपा में शामिल होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कई सवालों के जवाब दे रही हैं।
माधवी लता को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि, "मैं एक महिला नहीं हूं, मैं शक्ति हूं। जो आगे आई हूं, अपने भाई-बहनों के लिए। मुझे बार-बार महिला मत कहो। ऐसा लगता है जैसे आप मुझे कमजोर समझते हैं।"
इसके बाद वीडियो में माधवी लता कैमरे की ओर मुड़ती हैं, सीधे दर्शकों को संबोधित करती हैं और कहती हैं, "मैं अकेली महिला नहीं हूं, मैं स्वयं शक्ति हूं जो अपने भाइयों और बहनों की ताकत के साथ यहां है। मैं उनकी ताकत के कारण रुकी हूं...।''

Fact Check
दावा
हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने कहा, ''मैं महिला नहीं हूं''
नतीजा
हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता का''मैं महिला नहीं हूं'' वाला वीडियो संपादित है।












Click it and Unblock the Notifications