Fact Check: क्या आप भी PM-वाणी योजना के तहत दे रहे 650 रुपये, तो जान लीजिए इस स्कीम का सच?
Fact Check: क्या आप भी PM-वाणी योजना के तहत दे रहे 650 रुपये, तो जान लीजिए इस स्कीम का सच?
नई दिल्ली, 18 सितंबर: सोशल मीडिया पर आए दिन केंद्र सरकार से जुड़ी सरकारी योजनाओं को लेकर फेक और अफवाहें भरी खबरें चलती रहती हैं। फर्जी खबरों की वजह से आजकल सोशल मीडिया पर लोग ठगी का भी शिकार होते हैं। इन दिनों ऐसी ही एक खबर सोशल मीडिया पर गलत दावों के साथ वायरल किया जा रहा है। ये दावा पीएम-वाणी योजना को लेकर है। फर्जी दावे में पीएम-वाणी योजना को लेकर 650 रुपये शुल्क जमा करने को कहा जा रहा है और जिसके बदले में लुभावने योजना देने की बात कही जा रही है।

इस फर्जी खबर को लेकर पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट किया है और कहा है कि ये एक फेक खबर है और इसपर विश्वास ना किया जाए। पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट कर लिखा,'' एक फर्जी पत्र में पीएम-वाणी योजना के तहत 650 रुपये शुल्क के बदले वाई-फाई पैनल, और 15,000 किराया और नौकरी देने का वादा किया जा रहा है।'' लेकिन ये गलत दावा है क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा किसी भुगतान की मांग नहीं करता है।''
पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि ये वायरल पत्र फर्जी है। वायरल फर्जी पत्र में लिखा है, ''भारत सरकार ने डिजिटल भारत को मजबूत बनाने का एक और फैसला किया है। पीएम-वाणी योजना के तहत एक फॉर्म भरना है, जिसका शुल्क 650 रुपये है। अगर आप इस फॉर्म को अप्लाई करते हैं तो आपको सरकार पीएम-वाणी योजना के तहत वाई-फाई पैनल, और 15,000 किराया और नौकरी देगी।'' हालांकि अब सरकार ने साफ कर दिया है कि ये पत्र फर्जी है।
जानिए क्या है 'PM-वाणी योजना'
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार 9 दिसंबर 2021 को पीएम वाणी योजना लेकर आई थी, इसके तहत नागरिक फ्री इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। योजना के माध्यम से आवेदक को किसी भी महंगे डाटा प्लान लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Fact Check
दावा
क्या PM-वाणी योजना के तहत सरकार ले रही है 650 रुपये?
नतीजा
नहीं, केंद्र सरकार पीएम वाणी योजना के तहत कोई शुल्क नहीं ले रही है।












Click it and Unblock the Notifications