Fact Check: WC 2023 में डेविड वॉर्नर ने किया था फिलिस्तीन का समर्थन? क्या है कोका-कोला वाला सच?
Fact Check: विश्वकप 2023 के बाद से डेविड वार्नर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, कभी माफी वाला ट्वीट तो कभी रिटायरमेंट की खबरों को लेकर वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं तो वहीं इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि WC 2023 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने फिलिस्तीन का समर्थन किया थाा।

जिसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें इस बात के लिए ट्रोल भी किया और कुछ उन्हें ऐसा करने के लिए कोस भी रहे हैं।दरअसल जो वीडियो वायरल हुआ है वो एक प्रेसवार्ता का है जिसमें वॉर्नर मेज से कोका कोला की बोतलें हटाते हुए दिख रहे हैं।
वार्नर ने इजराइली कोल्ड्रिंक कोका-कोला को सामने से हटाया?
कहा जा रहा है कि विश्वकप 2023 मैच की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने प्रचार के लिए रखी इजराइली कोल्ड्रिंक कोका-कोला को सामने से हटा कर इजरायली प्रोडक्ट का बहिष्कार किया, जिसके बाद वार्नर ट्रोल हो गए।
वायरल वीडियो पूरी तरह से गलत है
लेकिन क्या सच में ऐसा हुआ था? इस बात की सच्चाई जानने के लिए इंडिया टीवी ने वायरल वीडियो के तथ्यों की जांच की, तो पता चला ये वीडियो विश्वकप 2023 का नहीं बल्कि T20विश्वकप 2021 का है जिसमें एक प्रेसवार्ता में वार्नर ने अपने सामने रखीं कुछ कोका-कोला और पानी की बोतलों को हटाया था जिसे कि अब गलत मैसेज के साथ वायरल किया गया है।
इजरायल-फिलिस्तीन पर कोई बयान नहीं दिया
वार्नर ने कहीं पर भी इजरायल-फिलिस्तीन को लेकर ना कोई बयान दिया है और ना ही किसी का कोई समर्थन किया है। वायरल वीडियो को उनके खिलाफ जबरदस्ती वायरल किया जा रहा है इसलिए लोगों को किसी भी वायरल खबरों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए क्योंकि हर वायरल पोस्ट पूरी तरह सही या सत्य हो, ये हमेशा नहीं होता है।
WC में डेविड वार्नर की जर्नी काफी खास रही
आपको बता दें कि विश्वकप 2023 में डेविड वार्नर की जर्नी काफी खास रही है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 535 से अधिक रन बनाए थे जिसमें दो शतक और अर्धशतक शामिल रहे। मालूम हो कि फाइनल में इंडिया को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्वकप जीता है। इससे पहले उसने साल1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

Fact Check
दावा
कोका-कोला की बोतलें हटाकर डेविड वॉर्नर ने किया फिलिस्तीन का समर्थन?
नतीजा
वायरल वीडियो पूरी तरह से गलत है।












Click it and Unblock the Notifications