Fact- Check: बाबा रामदेव ने क्या सच में की राहुल गांधी की प्रशंसा, Viral Video का दावा कितना सच? जानिए

Fact- Check: पतंजलि योगपीठ के संस्थापक व योग गुरु बाबा रामदेव को लेकर एक वायरल वीडियो में बड़ा दावा किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि रामदेव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रशंसा की। ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जान के बाद यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में वन इंडिया ने वीडियो को लेकर दावे की पड़ताल की तो सच कुछ और ही सामने आया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पोस्ट हाल ही में की गई, जिसमें दावा किया गया है कि वीडियो हाल ही में शूट किया गया था, जिसकी प्रशंसा का श्रेय आगामी आम चुनावों में विपक्ष के पक्ष में बदलते राजनीतिक माहौल को दिया जा रहा है।

Baba Ramdev raises Rahul Gandhi Fact-Check

वीडियो में क्या?
वीडियो में रामदेव कहा कि राहुल गांधी को राष्ट्रीय मीडिया में बहुत कम जगह मिलती थी लेकिन अब हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। उन्होंने राहुल की फिटनेस और नेहरू के बाद से गांधी परिवार के योग से जुड़ाव की भी सराहना की।

पड़ताल में सच आया सामने
वायरल दावे की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि वीडियो 2022 का है, जिसे अब 2024 के लोकसभा चुनावों से गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है। मूल वीडियो को 16 सितंबर, 2022 को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास द्वारा पोस्ट किया था। श्रीनिवास ने इस वीडियो के जरिए पतंजलि के संस्थापक को नशाने पर लेते हुए कहा, 'पाप अभी भी नहीं धुलेंगे'। वहीं लाइव हिंदुस्तान के यूट्यूब चैनल और उसकी वेबसाइट पर 17 सितंबर 2022 को ये वीडियो पब्लिश किया गया, जिसमें पतंजलि के संस्थापक ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सराहना करते हुए सुना गया।

'वीडियो को लेकर का दावा फर्जी'
राहुल गांधी की प्रशंसा करने वाले बाबा रामदेव के एक पुराने वीडियो को हाल का बताकर साझा किया जा रहा है। वीडियो की पड़ताल में ये सामने आया कि वायरल वीडियो को लेकर दावा कि विपक्ष के पक्ष में राजनीतिक माहौल में बदलाव को भांपते हुए रामदेव ने अपना सुर बदल लिया है, पूरा भ्रामक है।

Fact Check

दावा

वीडियो में दावा किया गया है कि राहुल की फिटनेस और नेहरू के बाद से गांधी परिवार के योग से जुड़ाव की भी सराहना की।

नतीजा

वीडियो की पड़ताल में ये सामने आया कि वायरल वीडियो को लेकर दावा कि विपक्ष के पक्ष में राजनीतिक माहौल में बदलाव को भांपते हुए रामदेव ने अपना सुर बदल लिया है, पूरा भ्रामक है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+