Fact Check: Delta plus वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बाद दिल्ली-MP में तीसरी लहर की दस्तक, जानें सच्चाई
नई दिल्ली, जून 26: कोरोना की दूसरी लहर की बाद अब संभावित तीसरी लहर को लेकर लोग आशंकित हैं। ऐसे में कुछ लोग सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि नए डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामलों ने दिल्ली और मध्य प्रदेश में तीसरी लहर की शुरुआत पहले ही कर दी है। सोशल मीडिया पर लोग ऐसी अफवाहों के बाद लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सच में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है, जानिए इसके पीछे की सच्चाई।

दरअसल, कोरोना की तीसरी लहर का दावा करते हुए एक फेसबुक यूजर ने एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा गया है कि कोविड की तीसरी लहर दिल्ली और मध्य प्रदेश में तबाही मचाने लगी है। कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट से चार मौतें हुई हैं। डेल्टा प्लस के मामले महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश में दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही पोस्ट में दावा किया गया है कि जिनकी इस वायरस के मौत हुई है, उनके वैक्सीन की दोनों खुराकें लग चुकी थीं।
ऐसे में एक तरफ जहां देश में जहां कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के मामले सामने आ रहे है। वहीं इस तरह के सोशल मीडिया पर तीसरी लहर के दावे लोगों के अंदर भय पैदा रहे हैं। वहीं इसकी हकीकत के बाद करें तो अभी ऐसा साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि तीसरी लहर दिल्ली या मध्य प्रदेश में पहले से ही पहुंच चुकी है। विशेषज्ञों की मानें तो डेल्टा प्लस वैरिएंट के कुछ केसों के सामने आने का यह मतलब नहीं है कि महामारी की तीसरी लहर पैदा हो चुकी है।
इधर, आईसीएमआर में महामारी विज्ञान और संचारी रोग विभाग के प्रमुख डॉ. समीरन पांडा ने कहा है कि कुछ राज्यों में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पहचान मात्र को तीसरी लहर की शुरुआत नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में साफ हो चुका है कि दिल्ली और मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की अभी कोई पुष्टि नहीं है।

Fact Check
दावा
दिल्ली और मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है।
नतीजा
वायरल दावा पूरी तरह से फेक है।












Click it and Unblock the Notifications