Fact Check: बिजली संकट पर वायरल हुआ सीएम हेमंत सोरेन का बयान, जानिए सच है या झूठ

Fact Check: बिजली संकट पर वायरल हुआ सीएम हेमंत सोरेन का बयान, जानिए सच है या झूठ

नई दिल्ली, 03 मई: देश के कई राज्यों में इन दिनों बिजली का संकट खड़ा हो गया है, वजह है कोयले की कमी। बिजली संकट के बीच झारखंड में सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग वायरल हो रही है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बिजली संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। जब इस वायरल पोस्ट की जांच की गई तो पता चला कि यह बयान आज का नहीं, बल्कि एक पांच साल पुरानी खबर का है जो अब वायरल हो रहा है।

Fact Check: CM Hemant Soren statement on electricity crisis viral

झारखंड के सीएम हेमेत सोरेन का यह कथित बयान '#हेमंत_सोरेन_शर्म_करो' जैसे हैशटैग्स के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि हेमंत सोरेन का जो बयान वायरल हो रहा है वो यह है कि, 'बरहेट के लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया। इसलिए बिजली रहे या न रहे, इससे उन्हें भी कोई मतलब नहीं।' ये बयान एक अखबार कि कटिंग में लिखा है, जिसकी हैडिंग है 'वोट ही नहीं, दिया तो मुझे बिजली से क्या मतलब।' बता दें कि खबर में हेमंत सोरेन की फोटो भी लगी हुई है।

Fact Check: CM Hemant Soren statement on electricity crisis viral

अखबार की इस कटिंग को फेसबुक पर शेयर करते हुए राकेश बाबू नाम के एक यूजर ने लिखा, 'जेएमएम की सरकार ने साफ-साफ शब्दों में जनता को संदेश दे दिया, जनका समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं।' सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर की जब जांच-पड़ताल की गई तो पाया ये खबर आज की नहीं, बल्कि पांच साल पुरानी है। सोशल मीडिया पर मई 2017 की खबर को गलत संदर्भ के साथ वायरल किया जा रहा है। हेमंत सोरेन ये वायरल बयान 2017 का है, न कि अभी का। साल 2017 में हेमंत विधायक और नेता प्रतिपक्ष थे।

भ्रामक है वायरल हुई पोस्ट
खबर के अंदर विधायक शब्द का इस्तेमाल किया गया था, जबकि वर्तमान में हेमंत सोरेन विधायक नहीं है वो मुख्यमंत्री हैं। साथ ही गूगल पर कीवर्ड सर्च जरिये पाया कि इस कटिंग को बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने साल 2017 में भी शेयर किया था। पड़ताल में साबित हुआ कि वायरल पोस्‍ट वाले बयान का हालिया बिजली संकट से कोई संबंध नहीं है। पोस्‍ट भ्रामक साबित हुई।

Fact Check

दावा

अखबार की एक कटिंग वायरल हो रही है जिसमें सीएम हेमंत सोरेन का एक बयान है कि वोट ही नहीं दिया तो मुझे बिजली से क्या मतलब।

नतीजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ये बयान हाल-फिलहाल में नहीं दिया, बल्कि साल 2017 में दिया था, जब वो विधायक थे।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+