Fact Check: स्वास्थ्य मंत्रालय दे रहा है फ्री में स्वास्थ्य बीमा? आपके पास भी आया मैसेज तो हो जाएं सावधान
fact check news: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस वायरल पोस्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय 50 से 85 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करेगा।
इतना ही नहीं, इस बीमा को पाने के लिए यूजर्स से एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जा रहा है। अगर आपने भी कोई ऐसा मैसेज या फिर पोस्ट देखा है तो सावधान हो जाएं। क्योंकि, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है।

दरअसल, वायरल लिंक एक फिशिंग लिंक है। इसे धोखाधड़ी करने के इरादे से शेयर किया जाता है। साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे लिंक पर क्लिक करके अपनी निजी जानकारी शेयर करना खतरनाक साबित हो सकता है। हैकर्स यूजर्स का बैंक अकाउंट खाली कर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।
क्या हो रहा है वायरल?
सोशल मीडिया पर यूजर सालिक राम तिवारी ने 29 मई 2024 को वायरल पोस्ट को शेयर किया। पोस्ट में लिखा है, 'महत्वपूर्ण खबर! 15 अप्रैल 2024 से भारत सरकार का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय 50 से 85 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करेगा! अभी देखें विवरण।'
वायरल दावे का भारत सरकार ने किया खंडन
इस वायरल दावे का भारत सरकार की पीआईबी फैक्ट चेक द्वारा खंडन किया गया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने X हैंडल पर लिखा, 'दावा: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 50-85 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करेगा। यह दावा फर्जी है।'
इतना ही नहीं, पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया कि MoHFW_INDIA ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। आधिकारिक जानकारी के लिए main.mohfw.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद यह साफ हो गया कि पोस्ट में मौजूद लिंक एक फिशिंग लिंक है।
निष्कर्ष: वायरल लिंक के ज़रिए मुफ़्त स्वास्थ्य बीमा का दावा झूठा है। दरअसल, यह धोखाधड़ी के लिए बनाया गया एक फ़िशिंग लिंक है। साइबर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ऐसे लिंक के ज़रिए निजी जानकारी साझा करने से वित्तीय नुकसान हो सकता है क्योंकि हैकर्स यूज़र के बैंक खाते खाली कर सकते हैं।

Fact Check
दावा
दावा: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 50–85 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करेगा।
नतीजा
PIB Fact Check के मुताबिक, यह दावा फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications